14 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

प्रतिनिधि, पतरघट स्थानीय थाना पुलिस नें गुप्त सूचना के आधार पर किशनपुर हटिया गाछी से सोमवार की रात 14 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर

प्रतिनिधि, पतरघट स्थानीय थाना पुलिस नें गुप्त सूचना के आधार पर किशनपुर हटिया गाछी से सोमवार की रात 14 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. थाना अध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसआई नीरज पासवान एवं वरूण शर्मा ने पुलिस बल के सहयोग से किशनपुर हटिया गाछी से शराब तस्कर गणेशी सादा को 14 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस अभिरक्षा में मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >