डी-12 भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में आयेंगे 200 से अधिक प्रतिभागी उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर सदातपुर स्थित भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में 11 से 14 फरवरी तक प्रधानाचार्य सम्मेलन होगा. बिहार से 200 से अधिक प्रधानाचार्य इसमें आयेंगे. भारतीय ज्ञान परंपरा, पंच परिवर्तन, वसुधैव कुटुंबकम की अवधारणा, प्राचीन सभ्यता व संस्कृति पर चर्चा होगी. इसकी तैयारी के लिए महाविद्यालय में बैठक हुई. इसमें लोक शिक्षा समिति के प्रदेश सचिव रामलाल सिंह, सचिव ललित किशोर, प्राचार्य डॉ राकेश पाल, सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य विकास मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे.तैयारी समिति भी बनी है. मौके पर सम्मेलन से जुड़े विभिन्न दायित्वों जैसे स्वागत, व्यवस्था, परिवहन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी. यह सम्मेलन शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार व चुनौतियों पर चर्चा का मंच बनेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
