Weather Forecast Updates: समय से पहले दस्तक दे सकता है मॉनसून, जानें यूपी-दिल्ली सहित अन्य राज्य का मौसम
New Delhi: A woman holding an umbrella takes a stroll amid rainfall, in New Delhi, Wednesday, May 4, 2022. (PTI Photo/Kamal Singh)(PTI05_04_2022_000160B)
Weather Forecast Today Updates: चक्रवाती तूफान ‘असानी’ (Cyclone Asani) आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम और नरसापुरम के बीच कमजोर होकर गहरे दबाव में तब्दील हो गया है. दिल्ली में आज तापमान के 43 डिग्री तक पहुंच जाने की संभावना है. झारखंड में बादल छाये हुए हैं. जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों का मौसम
मॉनसून की बारिश इस दिन से होगी शुरू
मौसम विभाग ने मॉनसून को लेकर कहा है कि अगले पांच दिन अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. द्वीपसमूह में 14 से 16 मई के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. विभाग के अनुसार, 15 और 16 मई को दक्षिण अंडमान सागर में हवा 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है.
झारखंड का मौसम
CYCLONE Asani का असर झारखंड में नजर आ रहा है. शुक्रवार को झारखंड के दक्षिणी, उत्तर-पूर्वी व मध्य भाग में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि चक्रवात असानी का बिहार, झारखंड में आंशिक असर देखने को मिल सकता है. गुरुवार को राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में दिनभर आसमान में बादल छाए रहने से गर्मी से राहत मिली है.
राजस्थान के कई जिलों में लू चलने का रेड अलर्ट
राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से लेकर 48.1 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. वहीं राज्य के पश्चिमी हिस्से के सभी जिलों में भीषण गर्मी और लू चलने से जन जीवन प्रभावित हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकतर हिस्सों में आगामी चार-पांच दिनों में भीषण लू के चलने की संभावना हैं.
गोरखपुर का मौसम
यूपी के गोरखपुर जिले में अगले दो दिनों तक तेज बारिश का अनुमान जताया गया है. मौसम विभाग की मानें तो जिले में 12 से 13 मई तक रिमझिम का अनुमान है.
दिल्ली में शुक्रवार से फिर लू
मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली मेंशुक्रवार से एक बार फिर लू चलने का पूर्वानुमान लगाया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि गुरुवार को आसमान साफ रहेगा और शुक्रवार से फिर लू चल सकती है.
भारी बारिश होने की संभावना
ओड़िशा सरकार ने मलकानगिरी, कोरापुट, रायगढ़ा, गंजाम और गजपति में हाई अलर्ट की घोषणा की है. इस बीच, कोलकाता में मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि चक्रवात के कारण बंगाल के पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर, उत्तर व दक्षिण 24 परगना और नादिया जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए