Tripura Election Result : टिपरा मोथा का क्या हुआ? देखें त्रिपुरा का चुनाव परिणाम यहां

Updated:
विज्ञापन

Tripura Election Result Updates in Hindi: पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 33 सीट जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी की है. पूर्वोतर के तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों से एक में अपने दम पर स्पष्ट और दूसरे में सहयोगी नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के साथ बहुमत हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भाजपा की लगातार जीत का श्रेय पार्टी के नेतृत्व वाली सरकारों के कार्यों, उनकी कार्य संस्कृति तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण की ‘त्रिवेणी’ को जाता है. जानें पल पल की जानकारी यहां..

विज्ञापन

टिपरा मोथा का क्या हुआ?

त्रिपुरा में भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 33 सीट जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी की है. 2018 के चुनाव की तुलना में दोनों दलों को 10 सीट कम मिली हैं लेकिन स्पष्ट जनादेश के कारण नयी पार्टी टिपरा मोथा की मदद के बिना गठबंधन पांच साल तक शासन कर सकता है. टिपरा मोथा ने 13 सीट पर जीत दर्ज की. पूर्ववर्ती राजघराने के वंशज प्रद्योत किशोर देबबर्मा ने दो साल पहले टिपरा मोठा का गठन किया था. वाम-कांग्रेस गठबंधन ने 14 सीट हासिल कीं. देबबर्मा की पार्टी ने जनजातीय क्षेत्र में वाम दल के वोट में सेंध लगाई.

त्रिपुरा के CM माणिक साहा ने BJP को मिली जीत के लिए त्रिपुरावासी को दी शुभकामनाएं

त्रिपुरा CM माणिक साहा ने कहा, भाजपा की विशाल जीत हुई है, मैं इसके लिए त्रिपुरावासी को शुभकामनाएं देता हूं. आज शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना संपन्न हुई. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमने चुनाव की रणनीति तैयारी की और आज हमें जीत हासिल हुई है, इसके लिए मैं PM को भी धन्यवाद करता हूं.

जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद क्या बोले मुख्यमंत्री माणिक साहा

जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त करने पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि जीतने के बाद ये सर्टिफिकेट मिल रहा है तो बहुत अच्छा लग रहा है. मैं प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद करता हूं.

सीएम माणिक साहा अपनी सीट से चुनाव जीते

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा टाउन बरदोवाली सीट से चुनाव जीत चुके हैं. आपको बता दें कि भाजपा ने इस बार त्रिपुरा में माणिक साहा के चेहरे पर चुनाव लड़ा है.

Tripura Election Result: माकपा के राज्य सचिव जितेंद्र चौधरी ने जीत दर्ज की

त्रिपुरा चुनाव परिणाम : चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि माकपा के राज्य सचिव जितेंद्र चौधरी ने सबरूम सीट से 343 मतों से जीत दर्ज की है.

राज्य के शिक्षा मंत्री जीते

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: राज्य के शिक्षा मंत्री, भाजपा के रतन लाल नाथ ने 7,385 मतों से मोहनपुर सीट पर जीत दर्ज की, आईपीएफटी के सुक्ला चरण नोआतिया ने जोलाईबाड़ी सीट पर 375 मतों से जीत हासिल की.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola