ePaper

World Vegan Day 2023 : वर्ल्ड वीगन डे, जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम

Updated at : 31 Oct 2023 3:42 PM (IST)
विज्ञापन
World Vegan Day 2023 : वर्ल्ड वीगन डे, जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम

World Vegan Day 2023 : हर साल 1 नवंबर को दुनिया भर में वर्ल्ड वीगन डे (World Vegan Day) मनाया जाता है.यह लोगों को शाकाहारी जीवन शैली का पालन करने के लिए प्रेरित करने के लिए मनाया जाता है. वीगन आहार का पालन करने वाले अंडे, मांस, दूध, शहद जैसे पशु खाद्य उत्पादों का सेवन नहीं करते हैं.

विज्ञापन
undefined

विश्व शाकाहारी दिवस का इतिहास : 1994 में वर्ल्ड वीगन डे को मनाने की शुरूआत यूनाइटेड किंगडम में द वेगन सोसाइटी के तत्कालीन अध्यक्ष लुईस वालिस (Louise Wallis) द्वारा संगठन की स्थापना की 50 वीं वर्षगांठ और “vegan” और “veganism” शब्दों के गढ़ने के उपलक्ष्य में की गई थी. Vegan पौधे-आधारित आहार खाना पसंद करते हैं.

undefined

विश्व शाकाहारी दिवस 2023 की थीम की बात करें तो इस बार विश्व शाकाहारी दिवस 2023 की थीम ‘फ्यूचर नॉर्मल’ है, जो शाकाहार की खोज और उसे अपनाने के महत्व पर बल देता है.

undefined

ये दिन इसलिए मनाया जाता है ताकि लोग शाकादारी खाने के प्रति अपनी रूचि बढ़ाएं और साथ ही इससे पर्यावरण को भी बहुत फायदा होता है.

undefined

vegan शब्द डोनाल्ड वाटसन द्वारा Vegetarian (शाकाहारी) शब्द से लिया गया है. शाकाहारी दिवस सामान्य रूप से शाकाहारी आहार और शाकाहार के लाभों को बढ़ावा देने का एक अवसर है.

undefined

World Vegan Day का अवसर स्वस्थ जीवन शैली और कल्याण को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाता है. शाकाहार नैतिक जीवन शैली है जो ग्रह और नेचर की भलाई में महत्वपूर्ण योगदान देता है. इसे मनाने का मकसद पर्यावरण और व्यक्तिगत लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है.

undefined

शाकाहारी जीवन की कई खासियत है यह बीमारियों से बचाव और पर्यावरण की सुरक्षा की ओर ध्यान खींचती है जबकि मांसाहारी होने से कई तरह की बीमारियां पैदा हो सकती है. शाकाहारी लाइफस्टाइल से कई सारी गंभीर बीमारियों को भी ठीक किया जा सकता है.

undefined
undefined

शाकाहारी होने के फायदे : वीगन डाइट में ज्यादा फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और शरीर को फायदा पहुंचाने वाले पोषक तत्व पाए जाते हैं. इस डाइट में पोटेशियम, मैग्नीशियम, फोलेट, विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-ई की मात्रा काफी ज्यादा होती है. ये सभी चीजें सेहत के लिए बहुत जरूरी बताई गई हैं.

undefined

शाकाहारी होने से आपका दिल सेहतमंद रहता है. अगर आपको दिल की बीमारी है तो शाकाहार आपके लिए कारगर हो सकता है. नियमित फल और सब्जियों का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल किया जा सकता है.

undefined

अगर आपका किसी वजह से वजन बढ़ भी गया है तो आप शाकाहारी भोजन अपनाकर अपने वजन को कंट्रोल कर सकते हैं. Vegan डाइट उच्च रक्तचाप को कम करने में मदद कर सकता है.World Vegan Day दूसरों को शाकाहारी जीवन शैली अपनाने पर विचार करने के लिए प्रोत्साहित करने का भी दिन है.

Also Read: Numerology: मूलांक 9 वाले का भविष्य होता है ऐसा, करते हैं यह काम
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola