Mooli Pakora Recipe: ठंड के मौसम में घर पर बनाएं स्पेशल मूली के पकौड़े, चाय के साथ लगेगा लाजवाब

Mooli Pakora Recipe: ठंड के मौसम में आप भी मूली से कुछ अलग रेसिपी बनाने की सोच रहे हैं तो आप मूली के पकौड़े को बना सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं मूली के पकौड़े बनाने का आसान तरीका.

Mooli Pakora Recipe: सर्दियों में गरमा-गरम पकौड़े मिल जाए तो चाय पीने में मजा आ जाता है. आप भी पकौड़े खाने के शौकीन हैं तो ठंड के मौसम में मूली के पकौड़े को जरूर ट्राई करें. ये पकौड़े स्वाद में मजेदार होते हैं और आप इन पकौड़ों को आसानी से बना सकते हैं. मूली के पकौड़े को आप हरी चटनी या इमली की मीठी चटनी के साथ सर्व करें. आइए जानते हैं मूली के पकौड़े बनाने की रेसिपी. 

मूली के पकौड़े बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • मूली- 1 
  • प्याज- 1 
  • हरी मिर्च- 1 
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच  
  • बेसन- 2 कप 
  • चावल का आटा- 3 बड़े चम्मच
  • हल्दी- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार 
  • धनिया पत्ती- 3 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई 
  • अदरक- आधा छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • चाट मसाला- आधा चम्मच  
  • लहसुन- 1 चम्मच बारीक कटा हुआ 
  • धनिया पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच 
  • मूली के पत्ते- 1 कप 
  • तेल- जरूरत के अनुसार

मूली के पकौड़े को कैसे तैयार करें?

  • मूली के पकौड़े तैयार करने के लिए सबसे पहले आप मूली को धोकर साफ कर लें और इसे कद्दूकस कर लें. हाथों से दबाकर मूली से पानी को निचोड़ लें. अब मूली के पत्तों को भी पानी से धो लें और बारीक काट लें. 
  • अब आप एक बर्तन में बेसन और चावल का आटा लें. इसमें कद्दूकस किया हुआ मूली और मूली के पत्तों को डाल दें. 
  • इसमें प्याज, लहसुन, धनिया पत्ती और हरी मिर्च को बारीक काटकर डाल दें. इसके बाद आप धनिया पाउडर, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, नमक और गरम मसाला को भी मिला दें. फिर आप कद्दूकस किया हुआ अदरक को भी मिला दें. अब थोड़ा पानी डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. 
  • पकौड़े बनाने के लिए कड़ाही को गर्म करें और इसमें तेल डालें. मिश्रण से आप छोटे-छोटे हिस्से को लें और तेल में डाल दें. पकौड़े को आप अच्छे से पका लें. जब पकौड़े क्रिस्पी हो जाए तब आप इसे निकाल लें. इस तरीके से आप आसानी से मूली के पकौड़े को तैयार कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Winter Special Gobhi Pakora Recipe: सर्दियों में दोस्तों के लिए स्नैक्स में बनाएं गोभी के पकौड़े, चटनी के साथ करें सर्व

यह भी पढ़ें- Winter Special Mix Veg Pickle: ठंड के मौसम में जरूर बनाएं ये स्पेशल मिक्स वेज अचार, इसका तीखा-चटपटा स्वाद सबको आएगा पसंद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >