Winter Special Matar Chutney Recipe: ठंड के मौसम में बनाएं कुछ अलग और चटपटा, ट्राई करें मटर की चटनी

Winter Special Matar Chutney Recipe: सर्दियों में ताजे मटर से आप भी बनाएं स्वादिष्ट चटनी. इस चटनी को आप झटपट तैयार कर सकते हैं.

Winter Special Matar Chutney Recipe: सर्दियों के मौसम में मार्केट में हरे मटर आसानी से देखने को मिल जाते हैं. आपने भी मटर का इस्तेमाल सब्जी, पुलाव, पराठे या टिक्की बनाने में जरूर किया होगा. लेकिन क्या आपने कभी मटर की चटनी का स्वाद चखा है? अगर नहीं, तो आप इस चटनी को जरूर ट्राई करें. ठंड के दिनों में जब कुछ अलग और चटपटी डिश खाने का मन करता है तब मटर की ये खास चटनी दिल जीत लेती है. इस चटनी को आप रोटी या चावल-दाल के साथ खा सकते हैं. आइए जनाते हैं इस आर्टिकल से मटर की चटनी को तैयार करने का आसान तरीका. 

मटर की चटनी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? 

  • मटर- 1 कप
  • धनिया पत्ती- आधा कप
  • हरी मिर्च- 1-2
  • लहसुन- 3-4 कलियां
  • नींबू का रस- 1 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • पानी- जरूरत के अनुसार
  • तेल- 1 चम्मच

मटर की चटनी को कैसे तैयार करें?

  • मटर की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कड़ाही को गर्म करें. इसमें आप एक बड़ा चम्मच तेल को डाल दें. इसके बाद आप लहसुन की कलियां को डाल दें और थोड़ी देर भूनें. 
  • अब आप इसमें हरी मिर्च को काटकर डाल दें. फिर मटर को डाल दें और थोड़ी देर तक पका लें. स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिला लें. अब गैस को बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें. 
  • जब ये ठंडा हो जाए तो मिक्सी जार में डाल दें. इसमें आप धनिया की पत्ती को भी डाल दें. थोड़ा पानी डालकर दरदरा पीस लें.
  • तैयार मिश्रण को एक कटोरे में निकाल लें. इसके बाद आप इसमें नींबू का रस डाल दें और अच्छे से मिला लें. इस तरीके से आप आसानी से स्वादिष्ट मटर की चटनी तैयार कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Hara Chana Aloo Sabji: सर्दियों में रोटी या पराठे के साथ बनाएं हरे चने-आलू की स्वादिष्ट सब्जी, जानें तैयार करने की विधि

यह भी पढ़ें- Palak Corn Tikki: सर्दियों में चाय की चुस्की लेते हुए खाएं पालक कॉर्न टिक्की, जानिए बनाने का तरीका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >