Vastu Tips: भूलकर भी घर के मंदिर में न रखें ऐसी मूर्तियां, हो सकता है बड़ा नुकसान

Vastu Tips for Home: आज हम आपको कुछ ऐसी मूर्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको भूलकर भी अपने घर के मंदिर में नहीं रखना चाहिए.

Vastu Tips for Temple: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र एक महत्व काफी ज्यादा बताया गया है. कहा जाता है किसी भी कार्य को करने से पहले अगर आप वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन करते हैं तो इसके परिणाम काफी शुभ और सकारात्मक हो सकते हैं. वहीं, जब हम किसी भी कार्य को करने से पहले वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों को अनदेखा करते है तो ऐसे में इसके परिणाम भी विपरीत ही आते हैं. हमारे वास्तु शास्त्र में घर में बनाये गए मंदिर को लेकर भी कई तरह के नियम बताये गए हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं आपको अपने घर के मंदिर में किन देवी-देवताओं की मूर्तियां या फिर तस्वीरें नहीं रखनी चाहिए. अगर आप इन्हें अपने घर के मंदिर में रखते हैं तो ऐसे में इसके परिणाम काफी बुरे हो सकते हैं. चलिए जानते हैं आपको मंदिर में किन मूर्तियों को नहीं रखना चाहिए.

मां काली की तस्वीर या मूर्ति

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको कभी भी अपने घर के मंदिर में मां काली की तस्वीर या फिर मूर्ति को नहीं रखना चाहिए. ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि मां काली सबसे उग्र देवताओं में से एक हैं. केवल यहीं नहीं, मां काली की पूजा करने के लिए काफी कठिन नियमों का भी पालन करना पड़ता है. यहीं कुछ एक कारण है जिस वजह से आपको अपने घर के मंदिर में मां काली की तस्वीर या फिर मूर्ति रखने से मना किया जाता है.

Also Read: Vastu Tips: नया फ्लैट खरीदते समय वास्तु से जुड़े इन बातों का ख्याल, नहीं होगा नुकसान

Also Read: Vastu Tips: खुशहाल जीवन पाने के लिए सुझाए जाते हैं ये वास्तु टिप्स

शनिदेव की मूर्ति

शनिदेव को हम न्याय करने वाले देवता के नाम से भी जानते हैं. लेकिन, फिर भी इनकी मूर्ति या फिर तस्वीर को घर के मंदिर में रखने से मना किया जाता है. शनि देव को भी उग्र देवताओं की श्रेणी में रखा गया है. ऐसे में अगर आप भगवान शनिदेव की पूजा-अर्चना करना चाहते हैं तो घर पर नहीं बल्कि, मंदिर जाकर इनकी पूजा करनी चाहिए.

नटराज की मूर्ती

कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जिन्हें अपने घर के मंदिर में नटराज की मूर्ति रखना अच्छा लगता है. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो बता दें नटराज को भगवान शिव के ही रौद्र रूप के तौर पर जाना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको नटराज की मूर्ति को कभी भी घर के मंदिर में नहीं रखना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके घर में अशांति फ़ैल सकती है.

Also Read: Vastu Tips For Home: तुरंत हटाएं घर के टूटे कांच और बंद घड़ियां, होता है नकारात्मक ऊर्जा का संचार

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >