Tomato Chutney Recipe: भारतीय रसोई में चटनी का स्वाद हर खाने को खास बना देता है, और टमाटर की चटनी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली चटनियों में से एक है. इसका खट्टा, मीठा और हल्का तीखा स्वाद हर किसी को भाता है. टमाटर आसानी से हर मौसम में मिल जाते हैं, इसलिए इससे बनने वाली चटनियां भी झटपट तैयार हो जाती हैं. खास बात यह है कि टमाटर की चटनी को अलग-अलग तरीकों और स्वादों में बनाया जा सकता है. इस आर्टिकल में हम आपको टमाटर की 5 आसान और स्वादिष्ट चटनियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप घर पर आसानी से बना सकते हैं.
साधारण टमाटर की चटनी
टमाटर, लहसुन, हरी मिर्च, नमक, तेल को अगर आप मिलाएंगे. इसके बाद टमाटर को काटकर हल्का सा उबाल लें. पैन में तेल गर्म करें, उसमें लहसुन और मिर्च भूनें. अब टमाटर डालकर पकाएं और नमक डालकर मिक्स करें. ठंडा होने पर पीस लें.
मसालेदार टमाटर चटनी
टमाटर, सूखी लाल मिर्च, जीरा, राई, करी पत्ता को एक साथ मिलाकर उसके बाद टमाटर को पकाकर मैश कर लें. पैन में तेल डालें, उसमें राई, जीरा और करी पत्ता तड़काएं. अब टमाटर और लाल मिर्च डालकर अच्छे से पकाएं.
मीठी टमाटर चटनी
टमाटर कि मीठी चटनी बनाने के लिए टमाटर, गुड़, किशमिश, नमक चाहिए. टमाटर को काटकर पकाएं. इसमें गुड़ और किशमिश डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं. यह चटनी मीठी और बच्चों के लिए खास होती है.
लहसुन टमाटर चटनी
लहसुन टमाटर की चटनी बनाने के लिए आपको चाहिए टमाटर, लहसुन, लाल मिर्च, तेल, लहसुन और मिर्च को तेल में भूनें. टमाटर डालकर अच्छी तरह पकाएं और पीस लें. यह चटनी तीखी और स्वादिष्ट होती है.
नारियल टमाटर चटनी
टमाटर, नारियल, हरी मिर्च, दही को सबसे पहले एक कटोरी में निकाल लेंगे. उसके बाद टमाटर को हल्का पकाकर नारियल और मिर्च के साथ पीस लें. ऊपर से दही मिलाएं और तड़का लगाकर सर्व करें.
यह भी पढ़ें- How To Make Gravy Thick: इन आसान टिप्स की मदद से घर पर बनाएं परफेक्ट गाढ़ी ग्रेवी
यह भी पढ़ें- How to Make Idli Without Stand: इडली मेकर की जरूरत नहीं! आसानी से तैयार करें स्वादिष्ट इडली
