कम समय में घर पर ऐसे बनाएं टमाटर पुदीना की लाजवाब चटनी

Tamatar Pudina Chutney: लंच, डिनर या स्नैक्स के साथ चटनी बनाने का सोच रहे हैं तो टमाटर पुदीना की चटनी को ट्राई कर सकते हैं. ये चटनी को आप झटपट रेडी कर सकते हैं.

Tamatar Pudina Chutney: चटनी का नाम सुनते ही इसके चटपटे स्वाद की याद आ जाती है. घरों में अक्सर कई तरह की चटनी बनाई जाती है. आप भी चटनी बनाने का सोच रहे हैं तो टमाटर पुदीना की चटनी को तैयार कर सकते हैं. ताजे टमाटर और पुदीने की खुशबू के साथ ये चटनी किसी भी खाने का स्वाद बढ़ा देती है. कम सामग्री में तैयार होने वाली ये चटनी को बनाना आसान है. टमाटर पुदीना की चटनी किसी भी स्नैक्स या स्टार्टर के साथ परोसने के लिए परफेक्ट है. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं टमाटर पुदीना की चटनी बनाने की रेसिपी. 

टमाटर पुदीना की चटनी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • टमाटर- 3-4
  • ताजा पुदीना के पत्ते- 1 कप
  • हरी मिर्च- 2
  • लहसुन- 2-3 कलियां
  • नींबू का रस- 1 छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • अदरक- आधा चम्मच कद्दूकस किया हुआ 
  • धनिया पत्ती- आधा कप

टमाटर पुदीना की चटनी को कैसे तैयार करें?

  • टमाटर पुदीना की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आप टमाटर को अच्छे से धोकर साफ कर लें और इसे छोटे टुकड़ों में काट लें. हरी मिर्च को भी धोकर काट लें.
  • अब आप पुदीना के पत्तों को भी साफ कर लें. टमाटर और पुदीना के पत्तों को आप मिक्सी जार में डाल दें. अब इसमें आप हरी मिर्च, लहसुन की कलियां, अदरक और धनिया पत्ती को डाल दें. थोड़ा पानी डालकर बारीक पीस लें. 
  • चटनी को मिक्सी जार से निकालकर एक कटोरे में रख लें. अब इसमें आप स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिला लें. आपकी टमाटर पुदीना की चटनी तैयार है. टमाटर पुदीना चटनी को आप अपने पराठा, सैंडविच या दाल चावल के साथ सर्व कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Lauki Dal Recipe: लंच में ऐसे बनाएं लौकी का ट्विस्ट देकर दाल, खाने के बाद सब्जी भी लगेगा फीका 

यह भी पढ़ें: Winter Special Masala Khichdi: सर्दियों में लंच का झंझट खत्म, मिनटों में बनाएं विंटर स्पेशल मसाला खिचड़ी 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >