Skin Care Tips: एलोवेरा से करें स्किन केयर, इन तरीकों से करें इस्तेमाल

Skin Care Tips: भागदौड़ भरी जिंदगी में स्किन का ठीक तरीके से अक्सर लोग ख्याल नहीं रख पाते हैं. चेहरे की चमक को बनाए रखने के लिए लोग कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं. आप भी चेहरे की खूबसूरती बनाए रखने के लिए आप इन फेस मास्क का इस्तेमाल करें.

Skin Care Tips: हर किसी का सपना होता है कि उसकी त्वचा बेदाग, चमकदार और हेल्दी दिखे. लेकिन, भागदौड़ भरी जिंदगी में स्किन का ठीक तरीके से अक्सर लोग ख्याल नहीं रख पाते हैं. चेहरे की चमक को बनाए रखने के लिए लोग कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं. एलोवेरा को स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है. एलोवेरा न सिर्फ त्वचा को अंदर से हाइड्रेट करता है, बल्कि मुंहासे, डार्क स्पॉट्स और सनटैन जैसी समस्या से भी राहत दिलाता है. इसका इस्तेमाल स्किन को एक सूदिंग और ठंडक का एहसास देता है. अगर आप भी चाहते हैं दमकती और फ्रेश स्किन, तो एलोवेरा फेस मास्क का इस्तेमाल करें. आप इन फेस मास्क को घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं. 

एलोवेरा और गुलाब जल का इस्तेमाल 

चेहरे पर गलो बनी रहे इसके लिए आप एलोवेरा और गुलाब जल का यूज करें. आप एक चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच गुलाब जल को मिक्स करें. इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक के लिए रहने दें. टाइम बीत जाने पर आप फेस को पानी से धो कर साफ कर लें. 

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: स्किन केयर में लाएं नेचुरल टच, ये चीजें हैं त्वचा के लिए फायदेमंद

एलोवेरा और विटामिन ई 

एलोवेरा और विटामिन ई से बना फेस पैक चेहरे को मॉइस्चराइज करता है और फेस को चमकदार बनाता है. इस फेस पैक को बनाने के लिए आप एलोवेरा जेल में विटामिन ई कैप्सूल को काटकर इसे मिक्स करें. इसे चेहरे पर लगाकर आप 10 मिनट के लिए रहने दें. इसके बाद आप चेहरे को साफ कर लें. 

एलोवेरा और खीरा का इस्तेमाल 

इस फेस पैक को बनाने के लिए आप खीरा का पेस्ट और एलोवेरा जेल को मिक्स करें. तैयार लिए हुए मिश्रण को आप चेहरे पर लगाएं. इसए आप कुछ देर के लिए रखें और फिर साफ पानी से धो कर साफ कर लें.  

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: स्किन दिखेगी यंग और फ्रेश, अपनाएं ये आसान तरीके

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: स्किन प्रॉब्लम को दूर करने में करें हल्दी का यूज, जानिए त्वचा से जुड़े फायदे

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >