Rajma Malai Curry Recipe: ढाबा और रेस्टोरेंट जैसा स्वाद अब घर पर, वीकेंड स्पेशल डिश जो बना देगी लंच और डिनर को और भी खास

Rajma Malai Curry Recipe: अगर आप ट्रेडिशनल राजमा चावल से हटकर कुछ खास और रिच फ्लेवर वाली डिश ट्राय करना चाहते हैं, तो राजमा मलाई करी आपके लिए परफेक्ट रेसिपी है. मलाई की क्रीमीनेस और मसालों का शानदार स्वाद इसे रेस्टोरेंट जैसा टच देता है. यह डिश वीकेंड, पार्टी या खास मौकों पर बनाने के लिए बेहतरीन ऑप्शन है.

Rajma Malai Curry Recipe: अक्सर जब हम राजमा से कुछ बनाने की सोचते हैं, तो सबसे पहले राजमा चावल का नाम दिमाग में आता है. हालांकि, राजमा से कई तरह की स्वादिष्ट और यूनिक डिश भी बनाई जा सकती हैं. आज का यह आर्टिकल उन लोगों के लिए है जिन्हें राजमा पसंद है और जो इससे कुछ अलग, टेस्टी और हेल्दी बनाना चाहते हैं. आज हम आपको राजमा मलाई करी की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो घर पर बनी होने के बावजूद बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा स्वाद देती है. इस डिश की सबसे खास बात इसकी शानदार खुशबू और क्रीमी टेक्सचर है. जब आप इसे घर पर बनाते हैं, तो हर कोई आपकी कुकिंग का फैन हो जाता है. आप इसे पार्टी या वीकेंड स्पेशल डिश के रूप में आसानी से तैयार कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.

राजमा मलाई करी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • राजमा – 1 कप रातभर भिगोया हुआ
  • प्याज – 2 बारीक कटी हुई
  • टमाटर – 2 प्यूरी बनी हुई
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच
  • फ्रेश क्रीम या मलाई – आधा कप
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
  • जीरा – 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 चम्मच
  • गरम मसाला – आधा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल या घी – 2 चम्मच
  • हरा धनिया – गार्निश करने के लिए

यह भी पढ़ें: Lauki Chana Dal Kebab: कभी इतनी टेस्टी नहीं लगी होगी लौकी, कबाब की यह रेसिपी जरूर बदल देगी आपकी सोच

राजमा मलाई करी बनाने की रेसिपी

  • राजमा मलाई करी बनाने के लिए सबसे पहले भिगोए हुए राजमा को कुकर में डालें. इसके बाद इसमें नमक और पानी डालकर 4 से 5 सीटी आने तक उबाल लें. इस बात का ख्याल रखें कि राजमा अच्छी तरह सॉफ्ट हो जाना चाहिए.
  • इसके बाद एक कड़ाही में तेल या घी गर्म करें और फिर इसमें जीरा डालकर चटकने दें. अब बारीक कटा प्याज डालकर गोल्डन होने तक भून लें और इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 1 मिनट तक पकाएं.
  • अब इसमें टमाटर की प्यूरी डालें और इसे अच्छी तरह पकने दें. जब मसाले से तेल अलग होने लगे, तब हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर मिलाएं. इसके बाद मसाले को धीमी आंच पर 3 से 4 मिनट तक पकाएं.
  • इसके बाद उबले हुए राजमा को मसाले में डालें और अच्छे से मिक्स करें. अगर जरूरत पड़े तो ऊपर से थोड़ा उबला हुआ पानी भी डाल सकते हैं. अब इसे धीमी आंच पर 8 से 10 मिनट तक पकने दें ताकि मसाले का स्वाद राजमा में अच्छी तरह घुल जाए.
  • अब इसमें फ्रेश क्रीम या मलाई डालें और हल्के हाथों से मिलाएं. इसके बाद गरम मसाला डालकर 2 मिनट तक और पकाएं और फिर गैस बंद करने के बाद ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं.
  • राजमा मलाई करी को गर्मागर्म जीरा राइस, बटर नान, तंदूरी रोटी या सादा चावल के साथ सर्व करें.

यह भी पढ़ें: Mysore Masala Dosa Recipe: घर पर बनाएं क्रिस्पी और मसालेदार मैसूर मसाला डोसा, साउथ इंडियन खाने के शौकीनों के लिए परफेक्ट रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >