Mix Veg Raita Recipe: अगर आपको लंच या डिनर के साथ कुछ हल्का और ठंडक देने वाला साइड डिश खाना पसंद है तो रायता से बेहतर कुछ नहीं हो सकता. ताजा दही में हरि सब्जियों और मसाले का मिश्रण इसे और भी स्वादिष्ट बना देता है. फ्राइड राइस, बिरयानी, रोटी हो या पराठे रायता सभी के साथ बिल्कुल परफेक्ट लगता है. ऐसे में अगर आप खाने के साथ रायता खाने का शौक रखते हैं तो यहां दिए गए रेसिपी की मदद से घर पर रेस्टोरेंट स्टाइल मिक्स वेज रायता बनाकर तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं मिक्स वेज रायता बनाने का सबसे आसान तरीका.
मिक्स वेज रायता बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- दही – दो से तीन कप (फेंटा हुआ)
- प्याज – आधा कप (कद्दूकस किया हुआ)
- खीरा – आधा कप
- टमाटर – आधा कप
- गाजर- आधा कप
- हरी मिर्च – 1 से 2
- धनिया पत्ता – सजावट के लिए
- अनार- दो चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- भुना जीरा पाउडर – आधा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच (ऑप्शनल)
- चीनी पाउडर – आधा छोटा चम्मच (मिठास के लिए)
मिक्स वेज रायता बनाने की विधि क्या है?
- सबसे पहले सारी सब्जियों को धोकर छील लें और इसे छोटे टुकड़ों में काट लें. प्याज, गाजर और खीरा को आप कद्दूकस भी कर सकते हैं और बाकी चीजों को छोटे टुकड़ों में काट लें.
- अब एक बाउल में दही डालकर इसे 2 से 3 मिनट तक अच्छी तरह फेंट लें. अगर आपको ज्यादा गाढ़ा रायता नहीं चाहिए तो आप इसमें थोड़ा पानी भी मिला सकते हैं.
- अब इसमें कटी हुई सब्जियां, हरी मिर्च और काला नमक डालकर मिलाएं.
- फिर इसमें भुना हुआ जीरा पाउडर, लाल मिर्च और अगर आपको हल्का मीठा रायता पसंद है तो इसमें थोड़ी पिसी हुई चीनी डालकर मिला सकते हैं. इससे इसका स्वाद बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा लगता है.
- अब तैयार वेज रायता में अनार के दाने और हरा धनिया डालकर गार्निश करें.
- इसे फ्राइड राइस या फिर पराठे और सब्जी के साथ परोस सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Sweet Tomato Chutney: घर पर बनाएं टमाटर की मजेदार मीठी चटनी, स्वाद ऐसा कि बच्चे-बड़े करेंगे फिर से बनाने की डिमांड
यह भी पढ़ें: Peanut Chutney Recipe: कम मेहनत में पाएं बेहतरीन स्वाद, झटपट बनाएं ये साउथ इंडियन स्टाइल पीनट चटनी
