Suji Milk Cake Recipe: बिना ज्यादा मेहनत मिनटों में तैयार करें टेस्टी सूजी मिल्क केक, जानें कम सामग्री में बनने वाली आसान रेसिपी

Suji Milk Cake Recipe: सूजी मिल्क केक एक ऐसी मिठाई है जिसे आप त्योहार, बर्थडे, या किसी भी स्पेशल ओकेजन पर आसानी से बना सकती हैं. इसकी खासियत है कि इसमें ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती और यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है.

Suji Milk Cake Recipe: फेस्टिवल्स का माहौल हो या घर पर कोई खास मेहमान, मीठा खाना तो लगभग हर किसी को पसंद होता है। ऐसे में अगर आप कुछ जल्दी, आसान और स्वादिष्ट बनाना चाहती हैं तो सूजी मिल्क केक एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह मिठाई न सिर्फ टेस्टी होती है बल्कि ज्यादा मेहनत और खास सामग्री की भी जरूरत नहीं होती. आप इस डिश को उस समय भी बना सकती हैं जब आपके बच्चे कुछ मीठा खाने की जिद करें. तो आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.

सूजी मिल्क केक बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • सूजी – 1 कप
  • दूध – 2 कप
  • घी – 3 से 4 बड़े चम्मच
  • चीनी – तीन चौथाई कप या स्वाद के अनुसार
  • इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • काजू, बादाम, पिस्ता – बारीक कटे हुए गार्निश के लिए
  • केसर – 5 से 6 धागे या ऑप्शनल

यह भी पढ़ें: Sabudana Cheese Balls Recipe: बच्चों से लेकर बड़े सभी कहेंगे वाओ! सिर्फ 20 मिनट में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी साबूदाना चीज बॉल्स

यह भी पढ़ें: Masala Sabudana Recipe: बच्चों से लेकर बड़े सभी करेंगे डिनर का इंतजार, इस तरह बिना ज्यादा मेहनत मिनटों में बनाएं मसाला साबुदाना

सूजी मिल्क केक बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक कड़ाही में 2 बड़े चम्मच घी डालें और जब घी गरम हो जाए तो उसमें सूजी डालकर धीमी आंच पर सुनहरा और खुशबूदार होने तक भूनें. ध्यान रखें कि सूजी जले नहीं, इसलिए लगातार चलाते रहें.
  • अब एक अलग पैन में दूध को मीडियम आंच पर उबालें. अगर आप केसर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो केसर के धागे इसी दूध में डाल दें, जिससे अच्छा रंग और खुशबू आ जाए.
  • अब भुनी हुई सूजी में धीरे-धीरे उबलता हुआ दूध डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गांठ न बने. आंच धीमी रखें और मिश्रण को गाढ़ा होने दें.
  • जब सूजी और दूध का मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें. चीनी डालने के बाद मिश्रण थोड़ा पतला हो जाएगा, इसलिए इसे फिर से गाढ़ा होने तक पकाएं.
  • अब इसमें बाकी का घी डालें और तब तक पकाएं जब तक मिश्रण पैन छोड़ने न लगे. तैयार मिश्रण को घी लगी हुई ट्रे या प्लेट में डालें और ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर हल्के हाथ से दबा दें. अंत में इसे 1 से 2 घंटे के लिए सेट होने दें। ठंडा होने पर इसे अपनी पसंद की शेप में काट लें.

यह भी पढ़ें: Suji Basket Chaat Recipe: अनहेल्दी स्ट्रीट फूड्स को कहें अलविदा! घर पर ही आसानी से बनाएं क्रिस्पी, चटपटी और यूनिक सूजी बास्केट चाट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >