Lauki Pithla Recipe: लौकी की सब्जी देखते ही उतर जाता है सभी का चेहरा? लौकी पिठला बनाकर सभी के चेहरे पर लाएं खिलखिलाती मुस्कान

Lauki Pithla Recipe: लौकी पिठला एक बेहद ही सिंपल और मिनटों में बनने वाली हेल्दी रेसिपी है. यह खाने में जितनी टेस्टी होती है उतनी ही सेहत के लिए फायदेमंद भी. अगर आप एक ही तरह की लौकी की सब्जी खाकर बोर हो गए हैं तो लौकी की यह डिश आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है.

Lauki Pithla Recipe: लौकी एक ऐसी सब्जी है जो आपको हर किचन में काफी आसानी से मिल जाएगी. लौकी से हम सिर्फ सब्जी ही नहीं बनाते हैं बल्कि इससे कोफ्ता और हलवा भी बनाया जाता है. आज की यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की होने वाली है अगर आप रोज एक ही तरह से लौकी खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ अलग और यूनिक ट्राई करना चाहते हैं. आज हम आपको महाराष्ट्र की यूनिक और काफी ज्यादा टेस्टी लौकी पिठला के बारे में बताने जा रहे हैं. बता दें यह एक ट्रेडिशनल रेसिपी है जिसे लौकी और बेसन को मसालों के साथ में मिलाकर तैयार किया जाता है. जब आप इस डिश को घर पर बनाते हैं तो बच्चे इससे दूर नहीं भागते बल्कि लौकी उनकी फेवरेट बन जाती है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

लौकी पिठला बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • लौकी – 1 मीडियम साइज का, छीलकर छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
  • बेसन – 1 कप
  • प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 चम्मच
  • राई – आधा चम्मच
  • जीरा – आधा चम्मच
  • करी पत्ता – 6 से 7 पत्ते
  • हरा धनिया – डेकोरेशन के लिए
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – 2 बड़े चम्मच
  • पानी – जरूरत के अनुसार

यह भी पढ़ें: Suji Masala Roti Recipe: टिफिन खोलते ही बच्चों के चेहरे पर आएगी बड़ी सी मुस्कान, मिनटों में बनाएं क्रिस्पी और स्पाइसी सूजी मसाला रोटी

यह भी पढ़ें: Paneer Sandwich Recipe: 10 मिनट से भी कम समय में तैयार करें बच्चों की फेवरेट पनीर सैंडविच, क्रंची ब्रेड और स्पाइसी पनीर का परफेक्ट कॉम्बो

लौकी पिठला बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले लौकी को धोकर छील लें और इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
  • इसके बाद इस कड़ाही में थोड़ा सा तेल गर्म करें और उसमें राई, जीरा और करी पत्ता डालकर तड़का लगाएं.
  • अब इसमें प्याज, हरी मिर्च और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर हल्का गोल्डन होने तक भूनें.
  • इसके बाद इसमें लौकी डालें और करीबन 4 से 5 मिनट तक मीडियम आंच पर पकाएं.
  • अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें.
  • अब एक अलग बर्तन में बेसन को पानी के साथ अच्छे से फेंट लें ताकि कोई गुठली या लंप न रह जाए.
  • अब इस बेसन के घोल को धीरे-धीरे कड़ाही में डालते जाएं और लगातार चलाते रहें ताकि बेसन चिपके नहीं.
  • अब इसे ढककर 10 से 12 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं जब तक लौकी सॉफ्ट न हो जाए और बेसन अच्छी तरह गाढ़ा न हो जाए.
  • आखिर में ऊपर से हरा धनिया डालकर इसे गर्मागर्म परोसें.

यह भी पढ़ें: Sugar Free Moong Dal Halwa: डायबिटीज के मरीज भी अब बिना दिल पर पत्थर रखे खा सकेंगे मीठा, घर पर बनाएं हेल्दी शुगर फ्री मूंग दाल हलवा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >