Badam Phirni Recipe: होली के मौके पर रंगों की धूम के साथ-साथ तरह की मिठाइयों की भी डिमांड रहती है. अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं तो होली पर जरूर ही कई तरह की मिठाइयां खाने का प्लान बना रहे होंगे. इस बार होली के मौके पर मेहमानों का मुंह मीठा कराने के लिए आप बादाम फिरनी बना सकते हैं. इसकी मिठास मुंह में घुलते ही दिल खुश हो जाता है. अब आपको इसकी झटपट वाली रेसिपी बताते हैं.
बादाम फिरनी बनाने की सामग्री
- चावल – 1/2 कप
- फुल क्रीम दूध – 1 लीटर
- चीनी – 1/2 कप
- काजू कटे – 10
- बादाम कटी – 25
- पिस्ता – 10
- इलायची पाउडर – 1 टी स्पून
यह भी पढ़ें: Rajasthani Pheni Sweet: बहुत ही खास है राजस्थान की मिठाई फेनी, इसकी खुशबू ही बना देगी दीवाना
बादाम फिरनी बनाने का तरीका
- बादाम फिरनी बनाने के लिए पहले चावल धोकर करीब 1 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें.
- अब आप चावल को पानी में से निकाल कर मिक्सर में दरदरा पीस लें और इन्हें एक बर्तन में निकालकर रख दें. फिर बादाम को भी 2-3 घंटे तक पानी में भिगोकर रखें
- अब बादाम के छिलके उतार कर उन्हें भी पीसकर पेस्ट बना लें.
- अब आप एक मोटे तले वाले बर्तन में दूध डालकर मीडियम आंच पर गर्म होने दें.
- दूध में उबाल आने के बाद उसमें दरदरे पिसे हुए चावल डाल कर लगातार चलाते रहें.
- अब आप फिरनी को तब तक पकाना है जब वह गाढ़ी न जाए.
- इसे आप बीच-बीच में चलाते रहें.
- इसके बाद आप फिरनी में चीनी, बादाम का पेस्ट, काजू के बारीक टुकड़े डालकर 3-4 मिनट तक पका लें.
- चीनी को दूध में घुलने तक चलाते रहें.
- अब आप फिरनी में इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें और एक मिनट में गैस बंद कर दें.
- अब आपकी स्वादिष्ट बादाम फिरनी बनकर तैयार है.
- इसके ऊपर से पिस्ता और बादाम डालकर सर्व कर दें.
यह भी पढ़ें: Petha Recipe: घर पर झटपट बनाएं टेस्टी पेठा, स्वाद और मिठास से है भरपूर
यह भी पढ़ें: Gulab Jamun Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी सॉफ्ट और टेस्टी गुलाब जामुन, नोट करें रेसिपी
