Chocolate Gujiya: होली के मौके पर हर घर में तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं. इन व्यंजनों में गुजिया भी शामिल होता है और ये घर में हर किसी को पसंद भी आता है. आज हम आपको होली के मौके पर एक स्पेशल गुजिया बनाने की रेसिपी बताएंगे. मेरी मानिए इस गुजिया को अगर आपने घर आए मेहमानों का मुंह मीठा करवाया तो वे इसकी रेसिपी आपसे जरूर पूछेंगे. जी हां आज हम आपको चॉकलेट गुजिया बनाने की रेसिपी बताएंगे. इसका स्वाद आपको अपना दीवाना बना देगी. तो फिर देरी किए बगैर हम आपको इसकी रेसिपी बताते हैं.
चॉकलेट गुजिया बनाने की सामग्री
- 1 कप मैदा
- 3 टेबल स्पून शुद्ध घी
- स्वादानुसार नमक
- 1 कप पानी
- 2 कप मावा
- 2 चम्मच चीनी
- पिसी हुई एक चुटकी इलायची
- 1/2 कप चॉकलेट चिप्स
- फ्राई करने के लिए तेल
- चाश्नी
- 250 ग्राम फ्रेश क्रीम
- 250 ग्राम फाइन चॉकलेट
- 50 ग्राम इलायची
चॉकलेट गुजिया बनाने का तरीका
- चॉकलेट गुजिया बनाने के लिए सबसे पहले मैदे में घी, नमक और पानी डालकर गूंथ लें.
- इसे आप आधे घंटे के लिए रखकर छोड़ दें.
- फिर एक पैन में मावे को हल्की आंच पर भूरे रंग का होने तक भूनें.
- अप आप इसमें चीनी मिलाकर थोड़ी देर और भून लें.
- फिर इसमें इलायची पाउडर भी मिक्स कर दें.
- भुना हुआ मिक्सचर ठंडा होने के बाद इसमें चॉकलेट चिप्स मिक्स करें.
यह भी पढ़ें: Gulab Jamun Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी सॉफ्ट और टेस्टी गुलाब जामुन, नोट करें रेसिपी
- अब आप गूंथे हुए मैदे के छोटे-छोटे गोल पीस कर उन्हें रोटी की तरह बेलें.
- फिर मिक्सचर को इसमें भरकर किनारों को पानी से चिपका लें और अंदर की तरफ फोल्ड कर लें.
- अब इसे हल्का भूरा रंग होने तक डीप फ्राई करें.
- अब एक बाउल में फाइन चॉकलेट और फ्रेश क्रीम मिलाकर 2 मिनट के लिए माइक्रोवेव में गर्म करें.
- हर 30 सेकेंड में इसे घुमाते रहें.
- गुजिया जब डीप फ्राई हो जाए तब उन्हें चाशनी में डिप करें.
- फिर इन्हें प्लेट में रखने के बाद इसके ऊपर बनाया हुआ चॉकलेट सिरप डाल दें.
- अंत में इलायची से गार्निशिंग के बाद मेहमानों को सर्व कर दें.
यह भी पढ़ें: Parwal Mithai Recipe: परवल की मिठाई जो जीत लेगी सबका दिल, घर पर ही ऐसे करें तैयार
यह भी पढ़ें: Khajur Burfi: मीठा खाने के हैं शौकीन, तो कुछ मिनटों में घर पर ही बना लें खजूर की बर्फी
