Premix Green Chutney Recipe: आजकल हर किसी के पास रोज-रोज ताजी चटनी बनाने का समय नहीं होता. ऐसे में इंस्टेंट प्रीमिक्स ग्रीन चटनी एक बहुत अच्छा विकल्प है. इंस्टाग्राम पेज इंस्टाग्राम पर Every Day Chef ने एक आसान तरीका बताया है जिससे आप पहले से हरी चटनी का प्रीमिक्स बनाकर रख सकते हैं. जरूरत पड़ने पर बस पानी या दही मिलाइए और स्वादिष्ट चटनी तैयार.
प्रीमिक्स ग्रीन चटनी बनाने की सामग्री
- 1 कप ताज़ा धनिया पत्ता
- ½ कप पुदीना पत्ता
- 5–6 हरी मिर्च
- 6–7 लहसुन की कलियां
- 1 छोटा टुकड़ा अदरक
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 1 छोटा चम्मच नमक
- 1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर या नींबू पाउडर
- 2–3 चम्मच भुना चना पाउडर
प्रीमिक्स ग्रीन चटनी बनाने की विधि
- सबसे पहले धनिया और पुदीना को अच्छी तरह धोकर सुखा लें.
- अब हरी मिर्च, अदरक और लहसुन के साथ इन सभी चीजों को मिक्सर में डालें.
- इसमें जीरा, नमक, अमचूर पाउडर और भुना चना पाउडर डालें.
- सभी चीजों को बिना पानी के हल्का दरदरा पीस लें.
- तैयार मिश्रण को एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रखें.
चटनी कैसे तैयार करें
जब भी चटनी बनानी हो, इस प्रीमिक्स में थोड़ा सा पानी, दही या नींबू का रस मिलाकर मिक्स कर लें. कुछ ही सेकंड में आपकी ताज़ा हरी चटनी तैयार हो जाएगी.
यह भी पढ़ें: घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट कोकोनट राइस, मिनटों में तैयार होगी रेसिपी
यह भी पढ़ें: चावल भिगोने की जरूरत नहीं, रेणुका सालुंके की रेसिपी से बनाएं रवा डोसा
