Orange Jelly Recipe: जब बच्चे न खाएं सब्जी, तब ट्राई करें घर पर बनाकर टेस्टी ऑरेंज जेली

Orange Jelly Recipe: बच्चों के लिए बनाना चाहते हैं टेस्टी और मजेदार रेसिपी, तो इस आर्टिकल में बताई गई विधि से तैयार करें ऑरेंज जेली.

Orange Jelly Recipe: जब बच्चों का सब्जी या पौष्टिक खाना खाने का मन नहीं करता, तो हर पेरेंट्स यही सोचते हैं कि ऐसा क्या बनाया जाए जो उन्हें पसंद भी आए और वे खुशी-खुशी खा भी लें. ऐसे में अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं. आज हम आपके लिए बच्चों को पसंद आ जाने वाली टेस्टी ऑरेंज जेली बनाने की रेसिपी बताएंगे. इस जेली को आप घर में रखी संतरे और किचन की कुछ सिंपल सामग्रियों की मदद से बड़ी ही आसानी से बना सकते हैं.  ये टेस्टी ऑरेंज जेली बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी खूब पसंद आएगी. 

ऑरेंज जेली बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • संतरे का ताजा रस – 2 कप
  • कॉर्न फ्लोर – 2 चम्मच 
  • चीनी – स्वादानुसार 
  • पानी – 1 कप
  • संतरे के छोटे टुकड़े – आधा कप 

यह भी पढ़ें: Cold Dessert Recipe: घर के छोटे-बड़े सभी को दें सरप्राइज, आसानी से रेडी करें ये ठंडे-ठंडे डेजर्ट

ऑरेंज जेली बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप एक कटोरी में कॉर्न फ्लोर डालें और आधा कप पानी में अच्छी तरह घोल लें. ध्यान रखें, कोई गांठ न बने. 
  • अब एक बर्तन में संतरे का रस और चीनी डालें. इसे धीमी आंच पर गर्म करें, उबाल न आने दें. गैस धीमी रखें और इसमें घुला हुआ कॉर्नफ्लोर धीरे-धीरे डालते जाएं. इसे आप लगातार चलाते रहें. 
  • ये मिश्रण 3-4 मिनट में गाढ़ा हो जाएगा. आप चाहें तो संतरे के टुकड़े डालें. इसके बाद जेली वाले मिश्रण को एक कटोरी या ट्रे में डालकर ठंडा होने दें. ठंडा हो जाने के बाद आप इसे फ्रिज में 2-3 घंटे के लिए रखें. 
  • 2-3 घंटे बाद आप इसे निकाल लें. अब आपकी जेली जैसी सॉफ्ट टेक्सचर वाली ऑरेंज डेजर्ट बनकर तैयार है. इसे आप बच्चों को ब्रेड, रोटी या लंच बॉक्स में सर्व करके दे सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Bread Ki Rasmalai: ना लड्डू, ना गुलाब जामुन, सिर्फ 10 मिनट में मेहमानों के लिए बनाएं ब्रेड की रसमलाई

यह भी पढ़ें: Parwal Ki Mithai: गुलाब जामुन-रसगुल्ले को छोड़िए, खाइए परवल की अनोखी मिठाई, जानें विधि

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >