Valentine Special Fruit Cake: वैलेंटाइन डे प्यार, अपनापन और मीठे पलों को खास बनाने का सबसे खूबसूरत मौका होता है. इस खास दिन अगर आप अपने पार्टनर के लिए कुछ अपने हाथों से बनाना चाहते हैं, तो वैलेंटाइन स्पेशल फ्रूट केक एक परफेक्ट चॉइस है. रंग-बिरंगे फ्रूट्स और ड्राई फ्रूट्स से सजा यह केक न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि इसमें आपके प्यार की मिठास भी घुली होती है. घर पर बना यह खास फ्रूट केक आपके वैलेंटाइन सेलिब्रेशन को और भी यादगार बना देता है.
फ्रूट केक बनाने के लिए जरूरी सामान
- 1½ कप मैदा
- 1 कप टुटी-फ्रूटी या मिक्स ड्राई फ्रूट्स
- ¾ कप पिसी हुई चीनी
- ½ कप मक्खन (नरम)
- ½ कप दूध
- 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
- ½ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
- 1 छोटा चम्मच वनीला एसेंस
- ½ छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर (वैकल्पिक)
- एक चुटकी नमक
फ्रूट केक बनाने का तरीका
- सबसे पहले ओवन को 180°C पर प्रीहीट करें या कुकर/कड़ाही में नमक डालकर 10 मिनट गर्म करें.
- एक बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक छान लें.
- दूसरे बाउल में मक्खन और चीनी को हल्का और क्रीमी होने तक फेंटें.
- अब इसमें दूध और वनीला एसेंस डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- सूखी सामग्री को गीली सामग्री में धीरे-धीरे मिलाएं.
- अब टुटी-फ्रूटी या ड्राई फ्रूट्स डालकर हल्के हाथ से मिक्स करें.
- केक टिन को ग्रीस कर उसमें बैटर डालें.
- ओवन में 30–35 मिनट या कुकर में 45–50 मिनट तक बेक करें.
- टूथपिक डालकर चेक करें, अगर साफ निकले तो केक तैयार है.
यह भी पढ़ें: कटहल की चटपटी चटनी से बढ़ाएं खाने का स्वाद, बहुत सिंपल है रेसिपी
यह भी पढ़ें: खाने को बनाना है टेस्टी तो ट्राई करें बिहार स्टाइल तीसी की चटनी
