How To Make Rice Flour At Home: बिना ज्यादा पैसे खर्च किए घर पर बनाएं फ्रेश और बढ़िया क्वालिटी वाला चावल का आटा

How To Make Rice Flour At Home: आज हम आपको बताएंगे कुछ आसान तरीका, जिसकी मदद से आप बाजार का आटा छोड़कर, घर पर ही फ्रेश चावल का आटा तैयार कर सकते हैं.

How To Make Rice Flour At Home: चावल के आटे से चीला, उत्तपम और इडली हर घर में रोजाना सुबह या शाम के स्नैक्स में बनता है. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि चावल का आटा घर पर बहुत आसानी से बनाया जा सकता है? जी हां, बाजार से आटा खरीदने के बजाय अगर आप घर पर चावल का आटा तैयार करना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है. चावल का आटा बाजार में बहुत महंगा मिलता है, इसे आपको घर पर बनाने के लिए ज्यादा पैसा खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. तो आइए जानते हैं घर पर  चावल का आटा बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी. 

चावल का आटा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • चावल – 2 कप 

यह भी पढ़ें: Homemade Makki Atta: अब बाजार से नहीं खरीदें मिलावट वाला आटा, इस तरह बनाएं घर पर शुद्ध मक्की का आटा 

यह भी पढ़ें: Guava Chaat Recipe: फ्रूट लवर्स के लिए परफेक्ट है ये अमरूद चाट, जानिए बनाने का आसान तरीका 

चावल का आटा बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले चावल को अच्छे से पानी में 2-3 बार धो लें. 
  • धोए हुए चावल को साफ पानी में लगभग 2 घंटे तक भिगोकर रखें. इससे चावल थोड़ा नरम हो जाता है और पीसने में आसानी होती है. 
  • भिगोए हुए चावल का पानी निकालकर उन्हें साफ कपड़े या ट्रे में फैला दें. इसे हल्की धूप या पंखे की हवा में 1–2 घंटे तक सूखने दें. ध्यान रखें कि चावल पूरी तरह सूखे. 
  • अब सूखे चावल को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस लें. पिसे हुए चावल के आटे को बारीक छलनी से छान लें. अगर मोटे दाने बच जाएं, तो उसे दोबारा पीस लें. 
  • अब तैयार है घर पर बना चावल का आटा. इसे आप एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें. 

यह भी पढ़ें: Homemade Chana Sattu: बिना किसी मिलावाट के घर पर बनाएं एकदम शुद्ध चने का सत्तू, मार्केट से पैकेट लाना जाएंगे भूल

यह भी पढ़ें: Masala Peanuts: चाय के साथ अब हर शाम होगी मजेदार, मिनटों में बनाएं टेस्टी मसाला मूंगफली

यह भी पढ़ें: Sabudana Ke Pakode: बेसन नहीं, इस बार बारिश में ट्राई करें साबूदाने के पकौड़े

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >