बाजार से सब्जी मसाला खरीदना छोड़ें, शेफ परिचय ने बताया घर पर बनाने का तरीका

Homemade Sabji Masala: अगर आप भी सब्जियों का स्वाद बढ़ाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में बताए गए सब्जी मसाला को ट्राई कर सकते हैं. सब्जी मसाला बनाने का तरीका शेफ परिचय शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @chefparichaysharma पर शेयर किया है.

Homemade Sabji Masala: मार्केट में सब्जी मसाला आसानी से मिल जाता है, लेकिन आप चाहें तो इसे घर पर भी बड़ी आसानी से बना सकते हैं. घर का बना मसाला फ्रेश होता है और इसमें किसी तरह की मिलावट नहीं होती है. घर पर बने मसाले को आप अपनी पसंद के अनुसार कम या ज्यादा तीखा कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं सब्जी मसाला तैयार करने का तरीका. 

सब्जी मसाला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • धनिया के बीज- आधा कप
  • जीरा- 3-4 बड़े चम्मच
  • सौंफ- 3-4 बड़े चम्मच 
  • कश्मीरी लाल मिर्च- 8-10
  • तीखी सूखी लाल मिर्च- 4-5 
  • काली मिर्च- 6-7
  • लौंग- 6–7
  • हरी इलायची- 5–6
  • दालचीनी- आधा इंच
  • तेज पत्ता- 2
  • हल्दी पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
  • अमचूर पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
  • अदरक पाउडर-1 बड़ा चम्मच
  • कसूरी मेथी- 1 बड़ा चम्मच
  • काला नमक- आधा बड़ा चम्मच
  • नमक- आधा बड़ा चम्मच (ऑप्शनल)

सब्जी मसाला को कैसे तैयार करें? 

  • सब्जी मसाला बनाने के लिए सबसे पहले आप एक पैन को गर्म करें. 
  • इसमें आप धनिया के बीज, जीरा और सौंफ को डाल दें. इसके बाद तेज पत्ता, दालचीनी, काली मिर्च, लौंग, इलायची और कसूरी मेथी को भी डाल दें. 
  • सभी चीजों को आप 2-3 मिनट के लिए भूनें. 
  • अब आप इसमें कश्मीरी लाल मिर्च और तीखी लाल मिर्च डालकर 1-2 मिनट के लिए भूनें. 
  • इसके बाद आप एक बर्तन में सभी चीजों को निकाल लें और ठंडा होने दें. 
  • अब आप मसाले को एक मिक्सर जार में डालें और इसे बारीक पीस लें. 
  • पिसे हुए पाउडर को आप बर्तन में निकाल लें. इसमें आप हल्दी पाउडर, अमचूर पाउडर, सौंठ पाउडर, काला नमक और नमक डालकर मिक्स कर दें. इस तरह से आप सब्जी मसाला को आसानी से तैयार कर सकते हैं. 
  • तैयार मसाले को आप एयर टाइट कंटेंनर में रखें और जब सब्जी बनाएं तब इसका इस्तेमाल करें. 

यह भी पढ़ें: Sabudana Puri Recipe: साबूदाना और आलू से बनाएं फूली-फूली पूरियां, हर खास मौके पर मिलेगा स्वाद का मजा 

यह भी पढ़ें: आप भी करो ट्राई, शेफ कुणाल कपूर स्टाइल धनिया चटनी वाले आलू 


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >