किचन सिंक साफ करने के लिए अपनाएं क्रिएटर शशांक के टिप्स

How To Clean Kitchen Sink: क्या आप भी किचन सिंक को साफ करने का तरीका ढूंढ रहे हैं, तो यहां दिए गए क्लीनिंग टिप्स को अपना सकते हैं.

How To Clean Kitchen Sink: हर घर में किचन का सिंक सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली जगहों में से एक होता है, इसलिए सिंक बहुत जल्दी गंदा और दागदार हो जाता है. रोजाना बर्तन धोने के कारण इसमें तेल, ग्रीस और खाने के दाग जमा हो जाते हैं, जिन्हें साफ करना कई बार मुश्किल लगने लगता है. ऐसे में आप कुछ आसान और घरेलू तरीकों की मदद से भी अपने किचन सिंक को बिना ज्यादा मेहनत के साफ और चमकदार बना सकते हैं. सिंक को साफ करने का तरीका कंटेंट क्रिएटर शशांक के इंस्टाग्राम अकाउंट @alshihacks शेयर किया गया है. इस टिप्स को फॉलो करके आप आसानी से सिंक की सफाई कर सकते हैं. 

सिंक की सफाई करने का तरीका क्या है?

पहला तरीका 

सबसे पहले बर्तन धोने वाले डिश वॉश लिक्विड में पानी मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें. अब एक स्क्रबर की मदद से सिंक की अच्छे से सफाई करें. 

दूसरा तरीका 

अब इसे पानी की मदद से अच्छे से साफ कर लें. अगर अभी भी सिंक में लगे हुए दाग नहीं निकले हैं तो आप अगला तरीका भी ट्राई कर सकते हैं. 

तीसरा तरीका 

दूसरे स्टेप के लिए आपको बेकिंग सोडा चाहिए. इसे आप सिंक में लगाकर 2 मिनट के लिए छोड़ दें. अब फिर से आप एक कटोरी में डिश वॉश लिक्विड लें, लेकिन इसमें पानी न मिलाएं. इसके बाद आप स्क्रबर की मदद से सिंक के सारे दाग अच्छी तरह रगड़कर साफ करें. फिर सिंक में साफ पानी डालकर साफ कर दें. 

  • रिजल्ट आप देखेंगे आपका सिंक साफ, चमकदार और लगे हुए दाग से तुरंत साफ हो जाएगा. 

यह भी पढ़ें- Plastic Water Bottle Cleaning Tips: बोतल चमकेगा एकदम नया जैसा, करें इन आसान टिप्स को फॉलो 

यह भी पढ़ें- How To Clean Helmet Inside At Home: सिर्फ शीशा नहीं, ऐसे करें हेलमेट के अंदर की सफाई, घर बैठे चमकेगा बिल्कुल नया जैसा

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >