घर पर बनाएं संतरे के छिलकों का पाउडर, जानें आसान तरीका

अगर आपके घर में संतरे के छिलके बच जाते हैं, तो इनसे ऑरेंज पाउडर बना सकते हैं. आइए इस आर्टिकल में जानते हैं ऑरेंज पील पाउडर बनाने की आसान विधि.

सर्दियों के मौसम में संतरे आसानी से मिल जाते हैं. संतरा का खट्टा-मीठा स्वाद खाने में बहुत मजेदार लगता है. ये एक बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है, जो विटामिन-C से भरपूर होता है. लोग संतरे के फल से जूस बनाते हैं. इससे लोग और भी तरह की रेसिपी को भी बनाते हैं. अक्सर लोग अंदर वाले हिस्से को खा लेते हैं और इसके छिलके को फेंक देते हैं. लेकिन इसके छिलके भी उतने ही उपयोगी होते हैं. इन्हीं छिलकों का इस्तेमाल करके आप ऑरेंज पील पाउडर बना सकते हैं. ऑरेंज पाउडर का यूज करके आप घर पर ही फेस पैक तैयार कर सकते हैं. घर पर बना ऑरेंज पाउडर पूरी तरह नेचुरल होता है और इसमें किसी तरह की मिलावट नहीं होती है. ऑरेंज पील पाउडर बनाने के लिए आप कंटेंट क्रिएटर रेणुका सालुंके का तरीका ट्राई कर सकते हैं. इसे पाउडर को बनाने का तरीका कंटेंट क्रिएटर रेणुका ने इंस्टाग्राम हैंडल @homecheff_renu पर शेयर किया है. 

ऑरेंज पील पाउडर बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • संतरे के छिलके
  • धूप में सुखाने के लिए साफ प्लेट या ट्रे
  • मिक्सर ग्राइंडर
  • एयरटाइट कंटेनर

यह भी पढ़ें- कम समय में घर पर आसानी से बनाएं भुना जीरा पाउडर

ऑरेंज पील पाउडर को कैसे तैयार करें?

  • सबसे पहले ताजे संतरे लें और उन्हें छील लें. 
  • अब संतरे के छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. 
  • छिलकों को साफ प्लेट या ट्रे में फैलाकर अच्छे से तेज धूप में अच्छी तरह सुखाएं. जब छिलके पूरी तरह सूखने के बाद सख्त हो जाएं तब आप इससे पाउडर तैयार कर सकते हैं. 
  • अब ड्राई छिलकों को मिक्सर ग्राइंडर में डालें और बारीक पाउडर बनने तक पीस लें. पाउडर को छलनी से छान लें. तैयार ऑरेंज पाउडर को एयरटाइट कंटेनर में भरकर रखें. जब जरूरत हो तब इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार

यह भी पढ़ें: Rajma Recipe: आलू की सब्जी खा-खाकर हो गए हैं परेशान, तो आज ही घर पर बनाएं लाजवाब राजमा 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >