होली पर उठाएं स्वाद से भरी दाल कचौड़ी का आनंद, नोट करें रेसिपी

Holi Special Dal Kachori: इस होली पर घर पर बनने वाले तरह-तरह के व्यंजन में दाल कचौड़ी को भी शामिल करें. इसका स्वाद हर किसी को पसंद आएगा.

Holi Special Dal Kachori: होली के मौके पर घर में तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं. इनमें कुछ मीठी तो कुछ नमकीन चीजें शामिल होती है. तरह-तरह के पकवानों के साथ होली मनाने का अपना अलग ही मजा है. आज हम आपको होली के मौके पर दाल कचौड़ी बनाने रेसिपी बताते हैं. इस कचौड़ी का स्वाद मजेदार होता है. इसे आप होली मनाने घर आए मेहमानों को भी खिलाकर दिल खुश कर सकते हैं. तो इस होली आप दाल कचौड़ी का मजा जरूर लें और आइए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं.  

दाल कचौड़ी बनाने की सामग्री

  • मैदा – ढाई कप
  • मूंग दाल – आधा कप
  • बेसन – 1/4 कप
  • घी – 4 टेबलस्पून
  • जीरा – 1 टी स्पून
  • सौंफ कुटी – 1 टी स्पून
  • हल्दी – 1/2 टी स्पून
  • धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
  • गरम मसाला – 1 टी स्पून
  • अमचूर – 1 टी स्पून
  • अदरक पाउडर – 1/4 टी स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
  • हरी मिर्च – 2
  • तेल – तलने के लिए
  • नमक – स्वादानुसार

यह भी पढ़ें: होली पर इस रेसिपी से बनाए सुपर टेस्टी गुड़ मालपुआ

दाल कचौड़ी बनाने की विधि

  • इस कचौड़ी को बनाने के लिए पहले एक बड़े बाउल में मैदा डाल दें.
  • फिर इसमें थोड़ा सा नमक और घी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  • अब आप इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डाल कर नरम आटा गूंदें.
  • फिर आटे पर तेल लगाकर उसे कपड़े से ढककर आधे घंटे के लिए अलग रख दें.
  • इससे पहले आप एक कटोरे में मूंग दाल भिगोकर दो घंटे के लिए रख दें.
  • फिर मूंग दाल को मिक्सर में पीस कर मोटा पेस्ट तैयार करके एक बर्तन में रख लें.  
  • अब आप एक कड़ाही लें और उसमें 1 टी स्पून घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें.
  • अब उसमें सौंफ, जीरा और चुटकी भर हींग डालकर भून लें.
  • फिर उसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, अमचूर, गरम मसाला समेत अन्य मसाले और स्वादानुसार नमक भी डाल दें.
  • मसाले अच्छे से फ्राई हो जाने के बाद इसमें बेसन डालकर धीमी आंच पर भूनें.
  • फिर आप इस मिश्रण में पहले से तैयार किया मूंग दाल का पेस्ट डालकर मिला लें.
  • इसके बाद आप मैदे का आटा लेकर इसकी लोई बना लें.
  • फिर इस लोई को गोल करके अंगूठे से दबाकर गहरा करें और उसमें मूंग दाल की तैयार स्टफिंग डाल दें.
  • अब इस स्टफिंग को बंद करके हथेलियों के बीच दबाकर गोल कर लें.
  • अब आप एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करके धीमी आंच पर कचौड़ियों को फ्राई कर लें.
  • अब आप इसे प्लेट में निकालकर किसी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: होली का मजा होगा दोगुना, जब टेस्ट करेंगे दही गुजिया का स्वाद

यह भी पढ़ें: बादाम फिरनी की मिठास से खूब जमेगा होली का रंग, आसान है रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >