Holi 2024: होली को हिंदू धर्म के सबसे बड़े त्योहारों में से एक माना जाता है. इस वक्त देशभर रंगों के इस त्योहार के लिए लोगों में भरपूर उमंग और उत्साह है. होली के त्योहार के एक पहले होलिका दहन होता है जिसके कई तरह के धार्मिक महत्व हैं. इस साल 24 मार्च को पूरे भारत में होलिका दहन किया जाएगा और अगले दिन यानी कि 25 मार्च को होली खेली जाएगी. हिंदू पुराणों के अनुसार ये कहा जाता है कि होलिका दहन के बाद जो राख बच जाती है उसका बहुत महत्व होता है और कई लोग अपने माथे पर उसका टीका भी लगाते हैं. आइए जानते हैं क्या हैं होलिका दहन की राख को लेकर अन्य कुछ मान्यताएं.
घर में लाता है सुख-शांति
अगर आप के घर में अक्सर किसी तरह का कलह रहता है तो आपको अपने घर के हर कोने में होलिका की राख को छिड़कना चाहिए. ऐसा करने से आपके घर के झगड़े खत्म होंगे और आपके पूरे परिवार के जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी.
आर्थिक तंगी होती है दूर
अगर आपके घर में पैसा नहीं टिकता है या फिर आप आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं तो इसे दूर करने के लिए होलिका की राख को एक लाल रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी में आप रख सकते हैं. या फिर आप उस राख को एक छोटी सी पोटली में बांधकर अपने पर्स में भी रख सकते हैं.
बीमारियों से दिलाता है छुटकारा
माना जाता है कि अगर आपके परिवार में अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से बीमार चल रहा है तो उसके माथे पर होलिका की राख को लगाने से उसकी समस्याओं का समाधान हो सकता है.
निगेटिव एनर्जी को करता है दूर
होलिका की राख को बेहद ही शुभ माना जाता है. अगर आप अपने घर को निगेटिव एनर्जी से बचाना चाहते हैं तो आप अपने घर में होलिका की राख को रख सकते हैं.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
