Rasiya Dhokla Recipe: अगर आप ढोकला खाने के शौकीन हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो ‘रसिया ढोकला’ आपके लिए बेस्ट है. यह गुजरात की एक बहुत ही फेमस और ट्रेडिशनल डिश है, जो साधारण ढोकले से काफी अलग होती है. इस रेसिपी में नरम ढोकले के टुकड़ों को खट्टे-मीठे और चटपटे रसे (ग्रेवी) में डुबोया जाता है, जिससे इसका स्वाद दोगुना हो जाता है. इसे अक्सर बची हुई कढ़ी या खास तौर पर तैयार किए गए रसे के साथ बनाया जाता है. अगर आप शाम के नाश्ते या लंच में कुछ हल्का और मजेदार बनाना चाहते हैं, तो इस आसान विधि से घर पर रसिया ढोकला जरूर ट्राई करें.
रसिया ढोकला बनाने के लिए किन चीजों की जरुरत है?
पका हुआ चावल – 1½ कप
कद्दूकस की हुई लौकी – ¾ कप (बड़ी तरफ से घिसी हुई)
बारीक कटा हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच
बेसन – 1½ कप + 1 बड़ा चम्मच
गेहूं का आटा – ½ कप
अजवाइन – ¼ छोटा चम्मच
खाने वाला सोडा – ⅛ छोटा चम्मच
अदरक का पेस्ट – 1½ बड़ा चम्मच
लहसुन का पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
हरी मिर्च का पेस्ट – 1½ छोटा चम्मच
तेल – 1½ छोटा चम्मच
सूखी लाल मिर्च – 1 नग
राई – ½ छोटा चम्मच
जीरा – 1 छोटा चम्मच
हींग – ¼ छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर – ½ छोटा चम्मच
धनिया-जीरा पाउडर – ½ छोटा चम्मच
गुड़ – ½ बड़ा चम्मच
चीनी – ½ बड़ा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
ताजा दही – ½ कप
पानी – 1¼ लीटर
रसिया ढोकला बनाने की आसान विधि क्या है?
1. रसिया ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बेसन, गेहूं का आटा, सोडा और तेल के साथ पका हुआ चावल, कद्दूकस की हुई लौकी और सभी जरूरी मसाले मिलाकर बिना पानी के एक नरम आटा गूंथ लें.
2. इसके बाद गूंथे हुए आटे से छोटे-छोटे अंडाकार आकार के मुठिया बनाकर तैयार कर लें. फिर एक अलग बर्तन में दही और थोड़े से बेसन को फेंटकर एक चिकना घोल बना लें.
3. अब एक कढ़ाही में तेल गरम करके सूखी लाल मिर्च, राई, जीरा, हींग और पिसे हुए मसालों का तड़का लगाएं और फिर इसमें पानी, गुड़ व नमक डालकर अच्छी तरह उबालें.
4. इस उबलते हुए पानी में दही का घोल मिलाएं और तेज आंच पर लगातार चलाते रहें ताकि मिश्रण फटे नहीं, फिर इसमें तैयार मुठिया को एक-एक करके सावधानी से डालें.
5. मुठिया को तब तक न छुएं जब तक वे खुद तैरकर ऊपर न आ जाएं. उसके बाद इन्हें 3 मिनट तक और पकाएं और अंत में हरा धनिया डालकर गरमा-गरम सर्व करें.
यह भी पढ़ें: Chilli Garlic Breadsticks Recipe: 10 मिनट में तैयार करें क्रिस्पी चिली गार्लिक ब्रेडस्टिक्स, बेहद आसान रेसिपी
यह भी पढ़ें: Chana Tacos Recipe: प्रोटीन से भरपूर चना टैकोस, शाम के नाश्ते से लेकर टिफिन के लिए है परफेक्ट
यह भी पढ़ें: Crispy Matar Snacks Recipe: चाय के साथ खाएं ये चटपटा और कुरकुरा मटर, बनाने में है बहुत आसान
यह भी पढ़ें: Chilli Coriander Maggi: घर पर बनाएं चिली कोरिएंडर स्वाद वाला सुपर टेस्टी मैगी, फॉलो करें ये आसान रेसिपी
