Energy Drink To Have After Karwa Chauth Fast: करवा चौथ व्रत खोलने के बाद पिएं ये एनर्जी देने वाले ड्रिंक्स, तुरंत मिलेगा ताजगी का एहसास

Energy Drink To Have After Karwa Chauth Fast: करवा चौथ के व्रत के बाद कई बार थकान महसूस होती है और शरीर में एनर्जी की कमी हो जाती है. अगर आप भी तुरंत एनर्जी पाना चाहती हैं तो आप व्रत को खोलने के बाद इन ड्रिंक्स का ले सकती हैं.

Energy Drink To Have After Karwa Chauth Fast: करवा चौथ का व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं. इसके लिए वे पूरा दिन व्रत करती हैं और रात में चांद को देखने के बाद ही अपना व्रत खोलती है. पूरे दिन निर्जला व्रत रखने के बाद शरीर में कमजोरी हो सकती है. इसलिए व्रत को खोलने के बाद ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो आपको एनर्जी दे पाए. इस आर्टिकल से जानते हैं कुछ ड्रिंक्स के बारे में जिन्हें आप व्रत खोलने के बाद सेवन कर सकती हैं और फ्रेश फील कर सकती हैं. तो आइए जानते हैं ऐसे 5 ड्रिंक्स. 

नींबू पानी को करें ट्राई 

Lemon water ( ai image)

व्रत को खोलने के बाद आप नींबू पानी को पी सकती हैं. नींबू पानी को आप आसानी से बना सकती हैं. आप इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू के रस को मिलाएं और इसमें शहद को मिक्स करें. ये आपको एनर्जी देने में मदद करता है.

नारियल का पानी लें

Coconut water ( ai image)

कमजोरी को दूर करने और एनर्जी पाने के लिए आप नारियल का पानी को पिएं. ये डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर करता है और आपको ऊर्जा देने में मदद करता है. इसमें आप नींबू का रस और पुदीना के पत्तों को डाल दें.

दही से बनी ड्रिंक्स

Yoghurt drinks ( ai image)

व्रत के बाद थकान और कमजोरी को दूर करने के लिए आप दही से बनी ड्रिंक्स जैसे छाछ और लस्सी का सेवन करें. आप दही में पानी डालकर अच्छे से फेंट लें. इसे आपको पतला रखना है. इसके बाद आप इसमें भुना जीरा पाउडर और नमक को मिक्स करें. आप दही से लस्सी को तैयार कर सकते हैं. इसे बनाना आसान है और आप दही में थोड़ा पानी और चीनी को डालकर मिक्सी में ब्लेंड कर लस्सी को तैयार कर लें.

फ्रूट स्मूदी बनाएं

Banana drink ( ai image)

आप फलों से स्मूदी बना सकती हैं. आप केले से स्मूदी को तैयार कर सकती हैं. आप केला, दही और बर्फ के टुकड़ों को डालकर मिक्सी में ब्लेंड करें. इसके ऊपर से आप शहद को डालें. आप स्मूदी में ड्राई फ्रूट भी डाल सकती हैं. 

जूस को बनाएं

Orange drink ( ai image)

आप संतरे का जूस बना सकती हैं. आप इसके लिए संतरे के छिलके को हटा दें और बीच में से काटकर बीज को अलग कर दें. इसे एक ब्लेंडर में थोड़े पानी के साथ डालें और ब्लेंड करें. इसे छान लें और ऊपर से काला नमक डाल दें. 

यह भी पढ़ें- Karwa Chauth Special Kesar Pulao: करवा चौथ के खास मौके पर बनाएं स्वाद और खुशबू से भरपूर केसर पुलाव

यह भी पढ़ें- Karwa Chauth Dinner Ideas: करवा चौथ को बनाएं यादगार, डिनर में ट्राई करें ये स्पेशल रेसिपी आइडियाज

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >