Suji-Methi Puri Recipe: आलू की सब्जी के मजा होगा दोगुना, ट्राई करें घर पर बनाकर सूजी-मेथी पूरी

Suji-Methi Puri Recipe: ठंड में मिलने वाली मेथी के पत्ते और सूजी का ट्विस्ट देकर आज हम आपको गरमा-गरम टेस्टी पूरी बनाने की रेसिपी बताएंगे. आइए जानते हैं इसे बनाने का सबसे आसान तरीका.

Suji-Methi Puri Recipe: सूजी-मेथी पूरी आप नाश्ते, टिफिन या सफर के दौरान आसानी से बनाकर पैक कर सकते हैं. ठंड में मिलने वाली ताजी मेथी के पत्ते में जब सूजी का ट्विस्ट मिलता है, तो ये पूरी और भी ज्यादा स्वादिष्ट बन जाती हैं. इसे बनाना बहुत आसान है और इसके लिए आपको ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ेगी. सूजी-मेथी पूरी तैयार होने के बाद कुरकुरी और खाने में बहुत लाजवाब लगती हैं. अगर आपको आलू की सब्जी पसंद हैं तो सूजी-मेथी पूरी सब्जी के साथ और भी मजेदार लगेगी. आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से घर पर आसानी से सूजी-मेथी पूरी बनाने की रेसिपी. 

सूजी-मेथी पूरी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • सूजी – 1 कप
  • गेहूं का आटा – आधा कप
  • मेथी के पत्ते – आधा कप 
  • तेल – जरूरत अनुसार 
  • अदरक का पेस्ट – आधा चम्मच 
  • हरी मिर्च – 1 कटी हुई 
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच 
  • हल्दी – आधा चम्मच 
  • नमक – स्वादानुसार 
  • पानी – जरूरत के अनुसार 
  • तेल – पूरी तलने के लिए 

सूजी-मेथी पूरी बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में सूजी और आटा डालें. फिर इसमें मेथी के पत्ते, अदरक पेस्ट, हरी मिर्च, हल्दी, लाल मिर्च, नमक और 2 चम्मच तेल डालकर अच्छे से मिक्स करें.
  • इसके बाद आप इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें. आटा गूंथ जाने के बाद आप इसे 8-10 मिनट के लिए ढककर रख दें. 
  • अब आप आटे की छोटी-छोटी लोई बना लें. इन्हें बेलन की मदद से गोल शेप में बेल लें. 
  • एक कड़ाही में तेल गर्म करें. गर्म तेल में एक-एक पूरी डालें और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तलकर निकाल लें. 
  • तैयार हुई गरमा-गरम पूरी को आलू की सब्जी के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Sabudana Puri Recipe: साबूदाना और आलू से बनाएं फूली-फूली पूरियां, हर खास मौके पर मिलेगा स्वाद का मजा 

यह भी पढ़ें: Aloo-Palak Puri: घर में ऐसे बनाएं फूली-फूली आलू-पालक पूरी, सब खाएंगे बड़े चाव से 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >