DIY Hair Perfume: अक्सर ऐसा होता है कि जब हम बाहर धूप में होते हैं या फिर कोई हैवी फिजिकल एक्टिविटी या एक्सरसाइज करते हैं, तो उसके बाद हमारे बालों में पसीना आ जाता है. यह बहुत ही कॉमन प्रॉब्लम है, जिससे एक या दो नहीं, बल्कि बहुत से लोग जूझ रहे होते हैं. कई बार तो ऐसा भी होता है कि पसीने की वजह से आपके बालों में से एक अजीब सी बदबू आने लग जाती है और इसकी वजह से आप दूसरों के सामने खड़े होने में भी झिझक महसूस करने लगते हैं. अब इस प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए हर दिन शैंपू करना भी सही नहीं है, क्योंकि अगर आप हर दिन शैंपू करने लगेंगे, तो आपके बालों से नेचुरल ऑयल पूरी तरह से खत्म हो जाएगा और आपके बाल पूरी तरह से ड्राई हो जाएंगे. अगर आप अपने बालों को डैमेज किए बिना इस बदबू से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को लास्ट तक जरूर पढ़ें.
आज हम आपको घर पर ही बालों के लिए मिस्ट यानी कि हेयर परफ्यूम बनाने का तरीका सिखाने जा रहे हैं. जब आप घर पर बने इन परफ्यूम्स का इस्तेमाल अपने बालों पर करते हैं, तो आपके बाल डैमेज भी नहीं होते हैं और वे पूरे दिन फ्रेश और खुशबूदार बने रहते हैं. तो चलिए जानते हैं इन हेयर परफ्यूम्स को बनाने और इस्तेमाल करने का सबसे आसान और कारगर तरीका.
नॉर्मल परफ्यूम और घर पर बने हेयर मिस्ट में क्या फर्क है?
बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने बालों की बदबू को छुपाने के लिए वही पुराना परफ्यूम या फिर बॉडी स्प्रे अपने बालों पर हल्का सा छिड़क लेते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो यह आपकी सबसे बड़ी गलती साबित हो सकती है. दुकानों में मिलने वाले नॉर्मल परफ्यूम में अल्कोहल की मात्रा बहुत ही ज्यादा होती है. जब आप इनका इस्तेमाल अपने बालों पर हर दिन करेंगे, तो आपके बाल बहुत ही ज्यादा रूखे, बेजान और कमजोर होकर टूटने लग जाएंगे. वहीं दूसरी तरफ, घर पर बना यह हेयर मिस्ट आपके बालों के लिए पूरी तरह से नेचुरल होता है. घर पर बने हेयर मिस्ट को बनाने के लिए पानी, गुलाब जल और कुछ खास एसेंशियल ऑयल्स का ही इस्तेमाल किया जाता है. यह आपके बालों को खुशबू देने के साथ ही हाइड्रेशन और न्यूट्रिशन भी देता है.
ये भी पढ़ें: बालों को देना है परफेक्ट स्टाइल? सिर्फ 5 मिनट में घर पर बनाएं नेचुरल हेयर जेल, जानें इस्तेमाल का सही तरीका
गुलाब जल और लैवेंडर हेयर मिस्ट
अगर आप अपने बालों को नेचुरली फ्रेश और खुशबूदार बनाना चाहते हैं, तो आपको गुलाब जल और लैवेंडर हेयर मिस्ट का इस्तेमाल अपने बालों पर करना चाहिए. गुलाब जल आपके बालों को इंस्टेंट फ्रेशनेस देता है और साथ ही स्कैल्प को ठंडक भी पहुंचाता है. वहीं लैवेंडर ऑयल की खुशबू बहुत ही हल्की और मन को सुकून देने वाली होती है.
इस हेयर मिस्ट को बनाने के लिए जरूरी चीजें
- आधा कप प्योर गुलाब जल
- आधा कप उबला हुआ लेकिन अच्छे से ठंडा किया हुआ पानी
- 8 से 10 बूंद लैवेंडर एसेंशियल ऑयल
- 1 छोटा चम्मच ग्लिसरीन, बालों में मॉइस्चर बनाए रखने के लिए
घर पर हेयर मिस्ट बनाने का तरीका
इस हेयर मिस्ट को घर पर बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ स्प्रे बोतल लें और फिर उसमें गुलाब जल, पानी, लैवेंडर ऑयल और ग्लिसरीन डाल दें. इसके बाद बोतल के ढक्कन को बंद करके उसे अच्छे से शेक करें, ताकि सभी चीजें आपस में मिक्स हो जाएं। सिर्फ इतना करने से ही आपका घर पर बना हेयर मिस्ट तैयार हो जाता है.
ग्रीन टी और एलोवेरा फ्रेश मिस्ट
अगर आपके बाल बहुत ही ज्यादा ऑयली रहते हैं और पसीने की वजह से उनमें से जल्दी ही बदबू आने लगती है, तो घर पर बना यह हेयर मिस्ट आपके लिए सबसे बेस्ट चॉइस है. इसमें मौजूद ग्रीन टी बालों से बदबू फैलाने वाले बैक्टीरिया को पूरी तरह से खत्म हो जाता है.
इस हेयर मिस्ट को बनाने के लिए जरूरी इंग्रीडिएंट्स
- आधा कप बनी हुई ग्रीन टी, आपको इसे बनाकर पहले ही ठंडा कर लेना है
- 2 चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल
- 5 से 6 बूंद टी-ट्री एसेंशियल ऑयल
ग्रीन टी और एलोवेरा फ्रेश मिस्ट बनाने का तरीका
ग्रीन टी और एलोवेरा फ्रेश मिस्ट को भी घर पर बनाने का तरीका बहुत सिंपल सा है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले ग्रीन टी को छानकर किसी बर्तन में ठंडा होने दें. जब यह ठंडी हो जाए, तो इसे स्प्रे बोतल में डालें और साथ में एलोवेरा जेल और टी-ट्री ऑयल मिला लें. इसके बाद बोतल को अच्छे से हिलाएं. आपको हैरानी होगी कि किस तरह से टी-ट्री ऑयल सिर की खुजली और पसीने की गंध को दूर करने में जादू की तरह काम करता है.
ये भी पढ़ें: महंगे सीरम पर खर्च करने से पहले घर पर बना लें यह कोलेजन जेल, कुछ ही हफ्तों में शीशे की तरह चमक उठेगी स्किन
इस हेयर मिस्ट का इस्तेमाल कैसे करें?
अगर आप इस हेयर मिस्ट का फायदा पूरी तरह से उठाना चाहते हैं, तो आपके लिए इसका सही तरीके से इस्तेमाल करना भी उतना ही जरूरी हो जाता है. इस मिस्ट का इस्तेमाल करने से पहले बोतल को हमेशा ही अच्छे से शेक कर लें. इसमें पानी और ऑयल्स होते हैं, जिस वजह से बोतल को अच्छे से हिला जरूर लेना चाहिए. जब आप इसे अपने बालों पर स्प्रे करें, तो थोड़ी दूरी से करें. ध्यान रखें कि बालों और बोतल के बीच की दूरी कम से कम 6 से 8 इंच जरूर हो. इसके बाद इसे सीधे सिर की चमड़ी यानी कि जड़ों पर ज्यादा न छिड़कें, बल्कि बालों की लंबाई पर ही छिड़कें. इस बात का ख्याल रखें कि अगर आपके बाल पसीने से भीगे हैं, तो पहले किसी कपड़े से पसीना सुखा लें, उसके बाद ही मिस्ट स्प्रे करें.
कुछ ध्यान में रखने वाली बातें
किसी भी एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करने से पहले उसकी एक बूंद अपने हाथ की स्किन पर लगाकर देख लें कि कहीं आपको कोई जलन या एलर्जी तो नहीं हो रही. इसे पैच टेस्ट करना कहते हैं. ये एसेंशियल ऑयल बहुत तेज होते हैं, इसलिए बताई गई बूंदों से ज्यादा इस्तेमाल न करें. क्योंकि इसमें कोई भी केमिकल या प्रिजर्वेटिव नहीं मिला है, इसलिए इस मिस्ट को फ्रिज में रखें और 10 से 15 दिनों के अंदर इस्तेमाल करके खत्म कर दें.
ये भी पढ़ें: न होगी चिपचिपाहट, न ही निकलेंगे पिंपल्स, मॉनसून में दिनभर फ्रेश लुक के लिए सुबह उठते ही अपनाएं ये 5 स्किनकेयर हैक्स
