Butter Popcorn Recipe: दोस्तों के साथ मूवी नाइट को बनाएं यादगार, घर पर बनाएं क्रिस्पी और टेस्टी बटर पॉपकॉर्न

Butter Popcorn Recipe: अगर आप भी दोस्तों के साथ घर पर गेट टुगेदर में मूवी नाइट को प्लान कर रहे हैं तो आप स्नैक्स में बटर पॉपकॉर्न को आसानी से बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.

Butter Popcorn Recipe: जब लोग दोस्तों या फैमिली के साथ मूवी देखने जाते हैं तो अक्सर पॉपकॉर्न लेते हैं. पॉपकॉर्न खाते हुए मूवी देखने में मजा आ जाता है. आप घर पर दोस्तों के साथ मूवी नाइट प्लान कर रहे हैं तो आप साथ में पॉपकॉर्न को स्नैक्स में जरूर रखें. आप घर पर आसानी से बटर पॉपकॉर्न को बना सकते हैं. दोस्तों के साथ गपशप करते हुए और मूवी देखते हुए आप इसे एन्जॉय कर सकते हैं. बटर के साथ पॉपकॉर्न का स्वाद लाजवाब लगता है. सबसे अच्छी बात ये है कि बटर पॉपकॉर्न बनाना न तो मुश्किल है और न इसे बनाने में ज्यादा टाइम लगता है. सिर्फ कुछ मिनटों में आप इसे तैयार कर सकते हैं. 

बटर पॉपकॉर्न बनाने के लिए क्या चाहिए?

  • मक्के के दाने- 1 कप
  • बटर- 3 बड़े चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- 1 चम्मच

बटर पॉपकॉर्न को कैसे बनाएं?

  • बटर पॉपकॉर्न को बनाने के लिए आप एक कड़ाही को गर्म करें. अब आप इसमें एक चम्मच तेल को डालें. तेल जब गर्म हो जाए तो आप इसमें मक्के के दाने को डालें और एक से दो बार तेल में अच्छे से मिक्स कर लें. इसमें आप नमक को डालकर मिक्स करें और तुरंत ढक्कन लगा दें.
  • गैस को आप तेज आंच पर रखें. कुछ ही देर में पॉपकॉर्न फूटने की आवाज आने लगेगी. जब आवाज कम हो जाए तो आप गैस बंद कर दें. थोड़ी देर बाद आप ढक्कन को हटा दें.
  • अब एक पैन में बटर को पिघला लें. इसे आप पॉपकॉर्न में डाल दें और मिक्स कर दें. आप सारे पॉपकॉर्न में बटर में अच्छे से मिक्स कर दें. 

क्या घी में पॉपकॉर्न बना सकते हैं?

हां, आप घी में पॉपकॉर्न को बना सकते हैं.

पॉपकॉर्न को जलने से कैसे बचाएं?

आप पॉपकॉर्न को जलने से बचाने के लिए पैन में थोड़ा सा तेल या घी को डाल दें. 

पॉपकॉर्न को मीठा कैसे बनाया जाए?

आप पॉपकॉर्न को मीठा बनाने के लिए चीनी को पिघला कर इसमें डाल सकते हैं.

मसाला फ्लेवर कैसे बनाएं?

पॉपकॉर्न में हल्का चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक को डालकर मिक्स करें.

यह भी पढ़ें- Paneer Cheese Toast: वीकेंड पर फैमिली के लिए करें कुछ स्पेशल, बनाएं पनीर चीज टोस्ट रेसिपी 

यह भी पढ़ें- Kanda Poha For Breakfast: सुबह-सुबह क्या बनाएं? इस बात को लेकर है टेंशन, तो झटपट ट्राई करें कांदा पोहा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >