लिट्टी-चोखा के बाद अब ट्राई करें बिहारी स्टाइल बैंगन बड़ी

Bihari Style Baingan Badi: अब आप बैंगन से सिर्फ सिंपल चोखा और सब्जी नहीं, बनाएं बिहारी स्टाइल बैंगन बड़ी की सब्जी. आइए जानते हैं बैंगन बड़ी को बनाने की रेसिपी.

Bihari Style Baingan Badi: बिहार का फेमस लिट्टी चोखा हर किसी को पसंद आता है. ऐसे में जब बात आती हैं धूप में सुखी घर पर बनी उड़द दाल की बड़ी की तो इसकी सब्जी हर किसी का मन खुश कर देती हैं. अगर आप भी बिहारी स्टाइल सब्जी खाने के शौकीन है तो आप इस आर्टिकल की मदद से बिहारी स्टाइल बैंगन बड़ी तैयार कर सकते हैं. 

बिहारी स्टाइल बैंगन बड़ी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • उड़द दाल की बड़ी – आधा कप 
  • बैंगन – 4-5 
  • मेथी का दाने – आधा छोटा चम्मच 
  • सरसों का तेल – जरूरत अनुसार  
  • हल्दी पाउडर – आधा चम्मच 
  • नमक – स्वादानुसार 
  • हरी मिर्च – 2-4 
  • प्याज – 1 बारीक कटा 
  • लहसुन – 5-6 कलियां 
  • सरसों के दाने – आधा छोटा चम्मच 
  • जीरा – आधा छोटा चम्मच 
  • काली मिर्च – आधा छोटा चम्मच 
  • टमाटर – 2 

यह भी पढ़ें: Sem Ki Sabji Recipe: सर्दियों की थाली को बनाएं खास, ट्राई करें देसी स्टाइल सेम की सब्जी 

बिहारी स्टाइल बैंगन बड़ी बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप बैंगन को काटकर पानी में अच्छे से धो लें. अब आप एक कड़ाही में तेल गर्म करें, इसमें उड़द दाल की बड़ी डालकर हल्का भूनकर निकाल लें. इसे एक कप गुनगुने पानी में डालकर रखें. 
  • अब आप इसी कड़ाही में हल्का तेल डालें फिर मेथी दाने को डालकर चटकने दें. अब आप इसमें बैंगन डालकर कुछ देर चलाएं और ढक दें. जब बैंगन हल्का भून जाए तब आप इसे एक प्लेट में निकाल लें. 
  • अब एक मिक्सर लहसुन, 1 लाल या हरी मिर्च, सरसों के दाने, काली मिर्च, जीरा और थोड़ा पानी डालकर पीस लें. इसे बारीक पीसकर निकाल लें. इसके बाद एक कड़ाही में तेल गर्म करें, तेल गरम हो जाने के बाद अप इसमें 2 हरी मिर्च काटकर डालें फिर आप इसमें बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. 
  • प्याज भून जाने के बाद आप इसमें पिसा हुआ मसाला और टमाटर को काटकर इसमें डालें. मसाले और टमाटर को आप अच्छे से नरम होने तक भून लें. अब आप बैंगन और बड़ी को मसाले में डालें फिर नमक और हल्दी डालकर अच्छे से चलाएं. जब तक मसाले और बैंगन बड़ी अच्छे से पक न जाए तब तक आप इसे ढककर पकाते रहें. आप इसमें आधा कप पानी डाल सकते हैं. 
  • जब मसालों के साथ बैंगन बड़ी अच्छे से पक जाए, तब आप आंच बंद करके इसे निकाल लें. तैयार है आपका बिहारी स्टाइल बैंगन बड़ी इसे आप रोटी या चावल के साथ सर्व करके गरमा-गरम खाए. 

यह भी पढ़ें: इस तरह से बनाएं सरसों वाली आलू की सब्जी, खाते ही कहेंगे वाह 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >