Bakrid Mehndi Design: बकरीद में चार चांद लगा देंगी ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, आप भी देखें

Eid Mehndi Design: इस बकरीद अगर आपको भी किसी नई ओर ट्रेंडी मेहंदी की डिजाइन की खोज है, तो आप नीचे दिए गए डिजाइन को अपना कर बाकी लोगों से कुछ अलग और ट्रेंडी दिख सकते हैं.

Bakrid Mehndi Design: त्योहार और श्रृंगार को एक दूसरे से अलग कर पाना संभव नहीं है. श्रृंगार के बिना त्योहार की चमक कम हो जाती है. इसी श्रृंगार का एक हिस्सा मेहंदी लगाना भी होता है. मेहंदी के बिना बकरीद की कल्पना करना थोड़ा नीरस सा लगता है. महिलाएं हर बकरीद में इस कोशिश में रहती है की इस बार बकरीद में किस नई डिज़ाइन की मेंहदी लगाए और उनकी मेंहदी की डिज़ाइन बाकी साधारण डिज़ाइन से किस प्रकार अलग हो. अगर आप भी इस ईद पर कुछ ऐसी ही अलग डिज़ाइन की खोज कर रहे हैं तो आज हम आपको कुछ बिल्कुल नई डिज़ाइन के बारे में बताने जा रहे है जो आपके बकरीद के लुक में चार चांद लगा देंगी.

चांद डिज़ाइन की मेंहदी

चांद डिज़ाइन की मेंहदी आपको पूरे दिन बकरीद का फील देने के साथ आपके लुक में एक नया एलिमेंट जोड़ने का भी काम करेगी. ये आपको बाकी लोगों से अलग भी दिखायेगी.

Also Read: Summer Tips: गर्मियों में कूलर के पानी से आ रही बदबू? जानें इससे छुटकारा पाने के आसान तरीके

Also Read: Beauty Tips: डार्क सर्कल्स ने छीन ली चेहरे की खूबसूरती? जाने क्या है दूर करने का सबसे आसान तरीका

Also Read: Skin Care Tips: उम्र से हमेशा रहेंगे 10 साल जवान, डाइट में शामिल करें ये फ़ूड आइटम्स

अपनाए मिनिमल डिज़ाइन

बकरीद पर अगर आप मेंहदी लगाने में लगने वाली ज्यादा मेहनत से बचना चाहते हैं तो ये डिजाइन अपना सकते हैं. ये लगाने में आसान होने के साथ आपको एक अलग लुक भी देगा.

ब्रेसलेट डिजाइन

अगर आप कुछ अलग और क्लासिक मेहंदी डिज़ाइन लगाना चाहते हैं तो आपके लिए ये डिजाइन सबसे बेहतर रहेगी. ये आपके लुक को एक क्लासिक टच देगा.

Also Read: Summer Plant Care Tips: गर्मियों के दिनों में इस तरह रखें अपने पौधों का ख्याल, जानें क्या है तरीका

फूलों वाला डिजाइन

फूलों वाला मेहंदी डिजाइन हमेशा से ही ट्रेंड में रहता है. ये आपकी मेहंदी को एक अलग पारंपरिक रूप प्रदान करता है.

समान पैटर्न वाली मेहंदी

समान पैटर्न वाली मेहंदी से आपको एक अलग साफ- सा इंडो-ट्रडिशनल लुक मिलेगा. ये आपके ईद के लुक को पूरा करेगा. इनपुट: तन्वी

Also Read: Skin care tips: चमकती त्वचा के लिए कच्चे दूध का इस्तेमाल कैसे करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार हूं और पिछले 4 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. मैंने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है, जिसने मुझे खबरों को गहराई से समझने और उन्हें प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की समझ दी है. वर्तमान में मैं प्रभात खबर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राइटर के रूप में कार्यरत हूं. मुझे उन विषयों पर लिखना सबसे अधिक पसंद है, जो सीधे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े होते हैं. मेरे लेखों में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन और हेयर केयर के साथ-साथ पेरेंटिंग और बच्चों के व्यवहार से जुड़ी उपयोगी जानकारियां पढ़ने को मिलेंगी. इसके अलावा, मैं बदलते मौसम के अनुसार आसान और हेल्दी रेसिपीज, घरेलू टिप्स, रिश्तों को बेहतर बनाने के तरीके, ट्रैवल से जुड़े सुझाव और वास्तु शास्त्र जैसे रोचक विषयों पर भी नियमित रूप से लिखता हूं. फिटनेस और अच्छी सेहत मेरे व्यक्तिगत जीवन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. मैं सिर्फ इन विषयों पर लिखता ही नहीं, बल्कि अपनी दैनिक दिनचर्या में भी स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस से जुड़े नियमों का पालन करता हूं. मेरा मानना है कि जब आप किसी चीज को स्वयं अनुभव करते हैं, तभी आप दूसरों तक उसकी सही और व्यावहारिक जानकारी पहुंचा सकते हैं. मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि मैं सरल, सहज और आम बोलचाल की हिंदी में लिखूं, ताकि हर पाठक मेरी बात को आसानी से समझ सके और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए उसका फायदा उठा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >