‘छोटा नागपुर की रानी’ नेतरहाट घूमने जा रहे हैं तो ये 5 जगह मिस न करें

5 Places To Visit In Netarhat: झारखंड में घूमने का प्लान बन रहा हो तो आपको नेतरहाट जरूर जाना चाहिए. आइए बताते हैं आपको नेतरहाट में घूमने वाले 5 फेमस जगह.

5 Places To Visit In Netarhat: नेतरहाट, झारखंड के लातेहार जिले में स्थित एक बेहद खूबसूरत और शांत हिल स्टेशन है, जिसे “छोटा नागपुर की रानी” के नाम से भी जाना जाता है. ये खूबसूरत जगह अपनी हरियाली, पहाड़ों, घने जंगलों, झरनों और सुंदर प्राकृतिक के लिए बहुत फेमस है. ऐसे में अगर आप भी अपनी छुट्टियों में नेतरहाट घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए बेस्ट है. नेतरहाट उन लोगों के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है जो शहर की भीड़भाड़ से दूर कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं. आज हम आपको नेतरहाट में घूमने वाले वो 5 फेमस जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको जरूर जाना चाहिए. 

सनराइज प्वाइंट | Sunrise Point 

Sunrise point (ai image)

अगर आप नेतरहाट गए हैं तो इस जगह पर जाए बिना नहीं आए. सनराइज प्वाइंट नेतरहाट की सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है. यहां से सूरज निकलने का दृश्य बहुत मनमोहक होता है. साथ ही यहां आप अपने प्रियजनों के साथ सुंदर-सुंदर फोटो लेकर इस नजारे को देख सकते हैं. इस जगह से सुबह-सुबह पहाड़ों के बीच से निकलती सूरज देखकर आपके मन को बहुत शांति और सुकून मिलेगा. 

मैगनोलिया प्वाइंट | Magnolia Point

मैगनोलिया प्वाइंट अमर प्रेम की निशानी है. इस जगह से घाटियों और दूर-दूर तक फैले जंगलों का शानदार नजारा दिखता है. खासकर सूर्यास्त (Sunset) के समय यहां का नजारा बहुत ही सुंदर होता है. आकाश और पहाड़ों के बीच सुकून महसूस करना चाहते हैं तो इस जगह पर जाकर आप अपनी खूबसूरत मेमोरी बना सकते हैं. 

लोध वाटरफॉल | Lodh Waterfall

Lodh waterfall (ai image)

लोध वाटरफॉल झारखंड का सबसे ऊंचा वॉटरफॉल है. यहां ऊंचाई से गिरता पानी और चारों ओर हरियाली का दृश्य दिल को बहुत सुकून देता है. अगर आप एडवेंचर और नेचर लवर्स है तो इस जगह पर जरूर जाएं. 

कोयल व्यू प्वाइंट | Koel View Point 

Koel view point (ai image)

नेतरहाट के सबसे खास जगह में से एक है कोयल व्यू प्वाइंट. यहां से कोयल नदी का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है. यहां की बहती नदी और घाटियों का नजारा बहुत ही शांत और मनमोहक दिखता है. 

पाइन फॉरेस्ट | Pine Forest 

Forest (image: canva)

नेतरहाट जाकर वहां से खूबसूरत फोटो लेना है तो आप पाइन के ऊंचे-ऊंचे पेड़ों से भरे ये जंगल आपके लिए बेस्ट होगा. यहां की ठंडी हवा, शांति और हरियाली मन को बहुत सुकून देती है.

इसे भी पढे़ं: Places to Visit in Patna: न्यू ईयर पर घूमें पटना की ये खूबसूरत जगहें, बहुत कम खर्च में ही यादगार बनेगा ट्रीप

इसे भी पढे़ं: Famous Places to Visit in Kolkata: कोलकाता घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन फेमस टूरिस्ट प्लेस को जरूर करें एक्सप्लोर 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >