डायबिटीज मरीजों के लिए गर्मियों में जहर है ये 5 फल, जानें उनके लिए क्या क्या हैं विकल्प

Diabetes Patients Tips:: डायबिटीज के मरीजों कई फल ऐसे हैं जो उनके लिए जहर के समान हैं. इस लेख में हम उन फलों के बारे में बताएंगे, जिसे इस मौसम में इन मरीजों को नहीं खाना चाहिए.

Diabetes Patients Tips, diabetes patient avoid fruits in summer: यूं तो हमारे दैनिक जीवन में फल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो हेल्दी डाइट का एक अहम हिस्सा भी है. लेकिन गर्मियों के मौसम में कुछ ऐसे फल भी आते हैं जिसे डायबिटीज के मरीजों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए. क्योंकि इसे खाने से शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है.

डायबिटीज मरीजों की संख्या भारत में 21 करोड़ से अधिक

एक आंकड़ें के अनुसार भारत में डायबिटीज मरीजों के संख्या 21 करोड़ से अधिक है. स्थिति ये है कि अब 35 से 40 साल तक युवाओं में भी यह तेजी से बढ़ रहा है. इसलिए खाने पीने की डाइट में भी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. इसलिए ऐसे मरीजों को गर्मियों के मौसम में भी बचने की सलाह दी जाती है.

Also Read: Home Remedies For Pink Lips: अगर आप भी अपने होंठों को रखना चाहती हैं गुलाबी-गुलाबी,तो अपनाएं ये ट्रिक्स

कौन कौन से फल को नहीं खाने की दी जाती है सलाह

  • आम- आम में विटामीन सी और ए पाया जाता है, लेकिन इसमें शुगर की मात्रा अधिक होती है.
  • लीची- लीची को एंटीऑक्सीडेंट को अच्छा सोर्स माना जाता है. इसमें एपिकैटेचिन का भंडार है जो कैंसर से रोकथाम करने मददगार लेकिन इसमें शुगर की मात्रा काफी अधिक होती है.
  • अनानस- अनानस में विटामिन सी और फाइबर पाया जाता है, जो वजन घटाने में मददगार है. साथ ही यहम हड्डियों को भी मजबूत बनाता है. लेकिन इसमें शुगर की मात्रा काफी अधिक होती है.
  • अंगूर- अंगूर में भी विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण मौजूद होते हैं, लेकिन इनमें भी शुगर लेवल सामान्य से अधिक होता है
  • तरबूज- तरबूज भी गर्मी के दिनों में शरीर को हाईड्रेट करने में मदद करता है. यह विटामिन और मिनरल्स का अच्छा स्रोत भी है. लेकिन यह न सिर्फ शुगर लेवल को बढ़ाता है बल्कि इससे पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती है.

डायबिटीज के मरीजों के लिए क्या है विकल्प

  • सेब- सेब मे फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में सहायक है.
  • अमरूद- अमरूद में भी फाइबर भरपूर मात्रा में होता है. साथ ही, इसमें विटामिन-सी भी होता है. डाबिटीज के मरीज इसे भी खा सकते हैं.
  • संतरा- संतरा में विटामिन सी के साथ साथ एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा ज्यादा होती है. जो कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है. साथ ही शुगर लेवल को मेंटन रखता है.

Also Read: झारखंड में मिलने वाली घोंघे की सब्जी के आगे मटन-चिकन भी फेल, जानें रेसिपी और इसके फायदे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >