Pineapple Juice Benefits For Female: पाइनएप्पल जूस पीने से महिलाओं के शरीर में क्या होता है बदलाव, जानिए एक्सपर्ट की राय

Pineapple Juice Benefits For Female: डायटीशियन मुस्कान कुमारी बताती हैं कि पाइनएप्पल जूस स्वाद में अच्छा होने के साथ-साथ महिलाओं की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है, अगर इसे सही तरीके और सही मात्रा में पिया जाए.

Pineapple Juice Benefits For Female: पाइनएप्पल जूस स्वाद में खट्टा-मीठा और पीने में ताज़गी देने वाला होता है.  बहुत-सी महिलाएं इसे इसलिए पसंद करती हैं क्योंकि यह शरीर को हल्का महसूस कराता है और दिन भर की थकान कम करता है.  सही समय और सही मात्रा में पिया जाए, तो डायटीशियन मुस्कान कुमारी के अनुसार पाइनएप्पल जूस महिलाओं की सेहत, पाचन और त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकता है. 

महिलाओं के लिए पाइनएप्पल जूस के फायदे

1. पाचन को करता है बेहतर

पाइनएप्पल जूस में एक खास एंजाइम होता है, जो खाने को पचाने में मदद करता है.  जिन महिलाओं को गैस, भारीपन या अपच की समस्या रहती है, उनके लिए यह जूस फायदेमंद हो सकता है. 

2. पीरियड्स के दर्द में राहत

डायटीशियन मुस्कान के अनुसार, पाइनएप्पल जूस शरीर की सूजन को कम करने में मदद करता है.  इससे कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन में राहत मिल सकती है. 

3. इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक

इस जूस में विटामिन C अच्छी मात्रा में होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है.  इससे बार-बार सर्दी-खांसी होने की परेशानी कम हो सकती है. 

4. त्वचा को बनाता है चमकदार

पाइनएप्पल जूस शरीर को अंदर से साफ करने में मदद करता है.  नियमित और सीमित मात्रा में पीने से त्वचा साफ और फ्रेश दिखने लगती है. 

5. वजन कंट्रोल में मदद

डायटीशियन मुस्कान कुमारी बताती हैं कि बिना चीनी मिलाया हुआ पाइनएप्पल जूस भूख को कंट्रोल करता है और बार-बार खाने की इच्छा कम करता है, जिससे वजन संतुलन में रहता है. 

6. थकान और कमजोरी दूर करता है

इस जूस को पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है.  कामकाजी महिलाओं या घर के काम से थकान महसूस करने वालों के लिए यह अच्छा विकल्प है.

यह भी पढ़ें: Healthy Fruit Choices: फलों का रस या फल क्या है आपके लिए फायदेमंद? जानिए एक्सपर्ट की राय 

यह भी पढ़ें: Weight Loss Drinks: बिना भूखे रहे घटाएं वजन, एक्सपर्ट ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >