पीरियड्स में इन्फेक्शन से बचने का नया उपाय: Moringa Sanitary Pads को एक्सपर्ट्स ने बताया गेमचेंजर

पीरियड्स के दौरान होने वाले संक्रमण से बचाव के लिए मोरिंगा युक्त सैनिटरी पैड्स को विशेषज्ञ सुरक्षित और प्रभावी विकल्प मान रहे हैं. जानें कैसे ये पैड महिलाओं की इंटिमेट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं.

Moringa Sanitary Pads: पीरियड्स के दौरान सही हाइजीन बनाए रखना वुमन हेल्थ के लिए बेहद जरूरी माना जाता है. लेकिन यूटीआई (UTI), बैक्टीरियल वैजिनोसिस (BV) और यीस्ट इन्फेक्शन जैसी प्रॉब्लम्स आज तेजी से बढ़ रही हैं. इसी बीच मेडिकल एक्स्पर्ट्स अब महिलाओं के लिए एक नेचुरल और सेफ ऑप्शन के रूप में मोरिंगा-आधारित सैनिटरी पैड्स (Moringa Based Sanitary Pads) की ओर ध्यान दे रहे हैं.

मोरिंगा किस प्रकार पीरियड्स में इन्फेक्शन से बचाता हैं?

स्त्री-रोग विशेषज्ञों का कहना है कि सैनिटरी पैड की टॉप-शीट कई घंटों तक Sensitive Skin के संपर्क में रहती है, जिससे बैक्टीरिया बढ़ने का खतरा रहता है.

क्लाउडनाइन हॉस्पिटल, दिल्ली की सीनियर कंसल्टेंट डॉ. रिचा सिंघल बताती हैं,
“पैड की सामग्री में मोरिंगा को शामिल करने से त्वचा में जलन और हानिकारक सूक्ष्मजीवों की वृद्धि कम हो सकती है. मोरिंगा में मौजूद जैव-सक्रिय तत्व बैक्टीरिया के खिलाफ प्रभावी एंटीबैक्टीरियल असर दिखाते हैं, जिससे यूटीआई और बीवी जैसी समस्याओं का खतरा घट सकता है.”

पीरियड्स में स्वेलिंग और इचिंग से राहत दिलाने में मददगार है – Moringa Sanitary Pads

2025 में प्रकाशित एक अंतरराष्ट्रीय शोध में पाया गया कि मोरिंगा में शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद हैं, जो सामान्य दर्द-निवारक दवाओं की तुलना में ज्यादा प्रभावी हो सकते हैं.
डॉ. सिंघल के अनुसार,
“मासिक धर्म के दौरान नमी और घर्षण के कारण होने वाली सूजन को मोरिंगा में मौजूद क्वेरसेटिन, क्लोरोजेनिक एसिड और विटामिन-C कम करने में मदद करते हैं.”

सेन्सिटिव स्किन के लिए बेस्ट है: Moringa Sanitary Pads

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), गाजियाबाद की अध्यक्ष डॉ. अल्पना कंसल कहती हैं,

जननांग क्षेत्र की त्वचा बेहद नाजुक होती है. मोरिंगा में मौजूद विटामिन-E और फैटी एसिड त्वचा की सुरक्षा परत मजबूत करते हैं और नमी बनाए रखते हैं. इससे लंबे समय तक पैड पहनने पर होने वाली चफिंग कम हो सकती है और वैजाइनल पीएच संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है.

Moringa Sanitary Pads Benefits: मोरिंगा-आधारित सैनिटरी पैड्स के फायदें

  • त्वचा की सुरक्षा परत (Skin Barrier) को मजबूत बनाने में मदद करता है
  • इंटिमेट एरिया में नमी बनाए रखकर ड्रायनेस से बचाव करता है
  • लंबे समय तक पैड पहनने पर होने वाली चफिंग और रैशेज का खतरा कम करता है
  • संवेदनशील त्वचा को आराम और सुरक्षा प्रदान करता है
  • वैजाइनल पीएच संतुलन बनाए रखने में सहायक
  • बैक्टीरियल और फंगल इन्फेक्शन के जोखिम को कम करने में मददगार
  • स्कूल जाने वाली लड़कियों और कामकाजी महिलाओं के लिए लंबे समय तक आरामदायक विकल्प
  • त्वचा में जलन और सूजन को कम करने में सहायक

विशेषज्ञों का मानना है कि प्राकृतिक तत्वों से बने ऐसे विकल्प भविष्य में महिलाओं के पीरियड केयर को अधिक सुरक्षित और हेल्दी बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Period Care Tips: पीरियड्स में रखें इन बातों का ध्यान, जानिए दर्द से राहत पाने के उपाय

यह भी पढ़ें: Menstrual Hygiene Day 2023: पीरियड्स के समय वजाइना को साफ रखना बेहद जरूरी, इंफेक्शन बना सकता है बांझ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >