Happy Birthday PM Modi: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री मोदी को 75वें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं. राज्यपाल ने सोशल साइट ‘एक्स’ पर लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. राष्ट्र की प्रगति और जनकल्याण के लिए आपकी समर्पित सेवा अनुकरणीय और प्रेरणादायी है. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की प्रार्थना करता हूं.’
हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां, शुभकामनाएं और जोहार. मारांग बुरु (झारखंड के आदिवासियों विशेष रूप से संताल, मुंडा और हो जनजातियों के लिए एक सर्वोच्च देवता हैं) से प्रार्थना करता हूं कि वह आपको उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र प्रदान करें.’
बाबूलाल मरांडी ने मोदी को बताया- ‘आधुनिक भारत के शिल्पकार’
झारखंड भाजपा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दीं और उन्हें ‘आधुनिक भारत के शिल्पकार’ की संज्ञा दी. मरांडी ने कहा, ‘पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान भारत ने सड़क, रेल, हवाई संपर्क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रक्षा सहित हर क्षेत्र में प्रगति की है और यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि वह आधुनिक भारत के शिल्पकार हैं.’
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
17 सितंबर 1950 को गुजरात में हुआ था नरेंद्र मोदी का जन्म
उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के दौरान 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं. राज्य भाजपा ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम की शुरुआत की है. प्रधानमंत्री मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर नामक एक छोटे से कस्बे में हुआ था.
इसे भी पढ़ें
Modi@75: अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया अलग झारखंड, राज्य को ऐसे गढ़ रहे पीएम नरेंद्र मोदी
हजारीबाग, गोड्डा समेत झारखंड के 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी
एक दिन में 102 फीसदी अधिक बरसा मानसून, कैसा रहेगा कल का मौसम
