YRKKH 10 March: टीवी का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों जबरदस्त ड्रामा से भरा हुआ है. कहानी में हर एपिसोड के साथ नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. खासकर अभिरा और अरमान के बीच का टकराव दर्शकों का खूब ध्यान खींच रहा है. आने वाले एपिसोड में भी घर के अंदर जमकर हंगामा देखने को मिलने वाला है. बीते एपिसोड में दिखाया गया था कि अभिरा अपनी दादी सा की तबीयत की चिंता में पोद्दार हाउस वापस लौट आती है. लेकिन अरमान उसे घर में रहने देने के मूड में नहीं होता और गुस्से में उसे धक्का देकर बाहर निकाल देता है. इतना ही नहीं, विद्या भी अभिरा को बिल्कुल पसंद नहीं करती और उसे खूब खरी-खोटी सुनाती है. हालांकि, अभिरा भी चुप नहीं रहती और उसे करारा जवाब देती है.
घर में फिर से हुई अभिरा की एंट्री
अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अभिरा दादी सा के साथ एक बार फिर पोद्दार हाउस में एंट्री ले लेती है. घर में कदम रखते ही उसकी पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं. इसी बीच अरमान के फोन पर मायरा का कॉल आता है. उस वक्त अभिरा मुंह घुमा लेती है. एक पल के लिए अरमान को लगता है कि मायरा ने अभिरा को देख लिया है, लेकिन ऐसा नहीं होता.
अभिरा का साथ देगा माधव
आने वाले एपिसोड में यह भी दिखाया जाएगा कि मायरा को दादी सा की तबीयत की चिंता होती है, लेकिन अरमान उसे समझाकर फोन काट देता है. इसके बाद विद्या एक बार फिर अभिरा को ताने मारती है. हालांकि, इस बार माधव अभिरा के सपोर्ट में खड़ा नजर आएगा, जिसकी वजह से माहौल थोड़ा शांत हो जाता है. इसके बाद अभिरा पूरी तरह दादी सा की देखभाल में लग जाती है, लेकिन अरमान हर चीज को शक की नजर से देखता है और उसे ताने देता रहता है. दूसरी तरफ संजय और मनोज भी अभिरा के खिलाफ बातें करते हैं, लेकिन माधव उन्हें भी जवाब देता है. इसी दौरान कृष मेहर से हाथ मिला लेता है और अभिरा व अरमान से जुड़ी सारी बातें उसे बताने लगता है.
विद्या की गलती से बढ़ेगा बवाल
कहानी में आगे बड़ा ट्विस्ट भी देखने को मिलेगा. कावेरी पोद्दार के कमरे में विद्या आती है, जहां अभिरा भी मौजूद होती है. तभी गलती से विद्या के पैर से ऑक्सीजन सिलेंडर का प्लग निकल जाता है. लेकिन विद्या अपनी गलती स्वीकार करने के बजाय इसका ठीकरा अभिरा पर फोड़ने लगती है. इसी बात को लेकर घर में बड़ा विवाद खड़ा हो जाता है. अरमान गुस्से में अभिरा को बाहर खींचकर ले जाता है और माधव के सामने दादी सा की हालत के बारे में बताता है. माधव जब विद्या से सच पूछता है तो वह चुप रह जाती है, जिससे माहौल और गरमा जाता है.
यह भी पढे़ं: इस मशहूर टीवी एक्टर के घर गूंजी किलकारी, कपल ने किया 1st बेबी का वेलकम
