Armaan Malik: खतरे में है यूट्यूबर अरमान मलिक की जान, पत्नी कृतिका संग की ये रिक्वेस्ट

Armaan Malik: सोशल मीडिया पर पॉपुलर यूट्यूबर अरमान मलिक ने एक वीडियो में खुलासा किया है कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही है और कई बार अनजान गाड़ियां उनका पीछा भी करती है. उन्होंने सरकार से उन्हें हथियार लाइसेंस देने का आग्रह किया.

Armaan Malik: पॉपुलर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट अरमान मलिक सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं. वह अपनी दोनों पत्नियों और चारों बच्चों के साथ डेली व्लॉग डालते हैं, जिसे दर्शक बड़े ही इंटरेस्ट के साथ देखते हैं. अब अरमान ने खुलासा किया है कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. यूट्यूबर ने पंजाब पुलिस से अपने परिवार की सुरक्षा के लिए उन्हें हथियार लाइसेंस देने का आग्रह किया.

अरमान मलिक को मिल रही जान से मारने की धमकियां

अरमान मलिक ने वीडियो में कहा, “मैं पिछले पांच सालों से पंजाब के जीरकपुर में रह रहा हूं और मुझे पिछले कुछ समय से धमकियां मिल रही हैं. इस मामले में एफआईआर पहले ही दर्ज हो चुकी है.” उन्होंने अधिकारियों से उनके मामले को गंभीरता से लेने का अनुरोध किया. अरमान ने आगे दावा किया कि कुछ दिन पहले ही एक अज्ञात कार ने उनका पीछा किया था, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई थीं. यूट्यूबर ने कहा कि उन्होंने तुरंत पुलिस हेल्पलाइन से संपर्क किया और कार का नंबर भी दिया. फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई.

अरमान ने लिखा इमोशनल पोस्ट

वीडियो में अरमान ने कहा, “हर बार जब मैं मदद की गुहार लगाता हूं, तो वे इसे अनदेखा कर देते हैं और मुझे बताते हैं कि मेरे खिलाफ दिल्ली में मामला दर्ज है.” वीडियो के साथ, अरमान मलिक ने अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए बढ़ती चिंता को व्यक्त करते हुए एक इमोशनल नोट भी लिखा. एक्टर ने कहा, “मैं सोशल मीडिया पर एक्टिव हूं और केवल अच्छी और फैमिली वीडियो ही पोस्ट करता हूं, लेकिन मुझे यह कहते हुए खेद है कि पिछले कुछ समय से लगातार धमकियां मिल रही हैं. मेरी जान को खतरा, मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाने और मेरी जिंदगी का हर हिस्सा छीन लेने की धमकियां शामिल है. इन सब के बावजूद, मैंने कानून में अपना विश्वास बनाए रखा है.”

हथियार का लाइसेंस दिए जाने की अरमान ने की रिक्वेस्ट

उन्होंने आगे कहा, “मैं एक पिता, एक जिम्मेदार नागरिक हूं और मुझे खुद को और अपने बच्चों की रक्षा करने का पूरा अधिकार है. मेरा विनम्र अनुरोध है कि मुझे हथियार का लाइसेंस दिया जाए, ताकि मैं कम से कम अपना बचाव कर सकूं.” उनकी अपील अब वायरल हो गई है. उनके फैंस सपोर्ट में खड़े हैं.

यह भी पढ़ें- Jaat की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद बॉर्डर 2 नहीं OTT फिल्म में नजर आएंगे सनी देओल, मचाएंगे तबाही

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >