रणविजय की साजिश नाकाम, तलाक की कगार पर मिहिर-तुलसी

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दिखाया जाएगा कि तुलसी और गौतम आमने-सामने आते हैं. नोइना, तुलसी से कहती है कि उसे अब मिहिर को तलाक दे देना चाहिए.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दिखाया जाएगा कि तुलसी गौतम के घर पहुंचती हैं. घर बिखरा हुआ देखकर वह सफाई करने लगती हैं. गौतम उन्हें रोकते हुए कहते हैं कि मां होने का नाटक करने की जरूरत नहीं है. तुलसी जवाब देती हैं कि उन्होंने कभी अपने बच्चों में फर्क नहीं किया. तुलसी कहती है कि अगर कभी उसे लगा हो कि उसने उसके साथ गलत किया, तो वह माफी मांगती हैं. वह बस इतना चाहती हैं कि गौतम अपनी पत्नी और बेटे के साथ खुश रहें. गौतम उसे जाने के लिए कहता है. जाते-जाते वह बताती हैं कि उसके लिए ढोकला लाई हैं. तुलसी के जाते ही गौतम भावुक हो जाता और ढोकला खाने लगता है.

तुलसी और गौतम आमने-सामने

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दिखाया जाएगा कि मिहिर, नोइना के साथ मैरिज काउंसलर के ऑफिस पहुंचते हैं. तुलसी को यह देखकर अजीब लगता है कि नोइना हर वक्त मिहिर के साथ है. नोइना कहती है कि ऐसे समय में वह उन्हें अकेला नहीं छोड़ सकती. नोइना, तुलसी से तलाक फाइनल करने की बात करती है. वह याद दिलाती है कि छह साल पहले तुलसी घर छोड़कर चली गई थीं, लेकिन कानूनी तौर पर रिश्ता खत्म नहीं किया. नोइना कहती है कि अगर तब तलाक हो गया होता, तो आज उसे दूसरी पत्नी का ताना न सुनना पड़ता. काउंसलिंग के दौरान जब मिहिर, तुलसी की अच्छाइयां गिनाने लगते हैं, तो वह उन्हें रोक देती हैं और साफ कहती हैं कि अब इस रिश्ते में कुछ नहीं बचा.

अंगद पर तुलसी का गुस्सा

कहानी में मोड़ तब आता है जब रणविजय, अंगद को गुपचुप मिलने बुलाता है. वह कहता है कि उसे घर से निकाल दिया गया है और अब वह ऋतिक को कमजोर करने की योजना बनाना चाहता है. तुलसी यह बात सुन लेती हैं और गुस्से में आकर अंगद को थप्पड़ मार देती हैं. वह पूछती हैं कि वह अपने ही भाई-बहन के खिलाफ कैसे साजिश कर सकता है. तभी ऋतिक वहां आकर अंगद को गले लगा लेता है. सब हैरान रह जाते हैं. असल में अंगद पहले ही ऋतिक को सब बता चुका था और दोनों मिलकर रणविजय की सच्चाई सामने लाने की योजना बना रहे थे. यह सच जानकर तुलसी हैरान हो जाती है.

यह भी पढ़ें तुलसी-मिहिर के रिश्ते पर संकट, गौतम के खुलासे से बढ़ेगा ड्रामा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >