Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिरा नहीं, अरमान के इस करीबी पर वार करेगा युवराज, फिर 'पूकी' के एक कदम से बच जाएगी दो जिंदगियां

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Episode: युवराज ने अभिरा को किडनैप कर लिया है. अरमान उसे बचाने पहुंचता है, लेकिन तभी मायरा का एक कदम सबकी जान बचा लेता है. जानिए आने वाले एपिसोड में क्या होगा कि युवराज माफी मांगेगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अब कहानी एक नए मोड़ पर पहुंच गई है. जब से युवराज की एंट्री हुई है, तब से शो में लगातार धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. युवराज, अभिरा से बदला लेने के इरादे से उसकी जिंदगी में फिर लौट आया है और अब वह उसे किडनैप कर लेता.

अरमान, अभिरा की तलाश में निकल पड़ता है और आखिरकार उसे ढूंढ निकालता है. लेकिन तभी युवराज का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है. वह अभिरा को चोट पहुंचाने की कोशिश करता है, तभी मायरा बीच में आ जाती है और युवराज का सामना करती है. अब आगे क्या कुछ होगा आज के एपिसोड में, आइए आपको बताते हैं.

युवराज ने बनाया अरमान के इस करीबी को निशाना

दरअसल जब मायरा युवराज, के सामने आती है तब वह उसे भी निशाना बनाने की कोशिश करता है. जैसे ही वह हमला करने वाला होता है, अभिरा उस पर वार कर देती है और अरमान मायरा को छुपा देता है. इसके बाद दोनों के बीच जबरदस्त हाथापाई होती है.

मायरा के एक कदम से हुआ युवराज को पछतावा

लड़ाई के दौरान युवराज एक लोहे की रॉड पर गिरने वाला होता है, लेकिन तभी मायरा उसकी जान बचा लेती है. अगर मायरा समय पर कदम न उठाती, तो युवराज की मौत हो जाती. यह देखकर युवराज चौंक जाता है. मायरा की इंसानियत देखकर उसके भीतर पछतावा जाग जाता है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आगे क्या होगा?

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि युवराज अभिरा और अरमान के सामने झुककर माफी मांगता है और मायरा के पैरों में गिरकर उसे धन्यवाद कहता है. इसके बाद तीनों सुरक्षित पोद्दार हाउस लौट आते हैं, जहां परिवार इमोशनल हो जाता है और सभी उनका स्वागत करते हैं.

शो के आगे के एपिसोड्स में अभिरा, अरमान और मायरा के रिश्ते में नए बदलाव और ट्विस्ट देखने को मिलेंगे.

यह भी पढ़ें: Satish Shah Last Moments: घर में बेहोश होने से अस्पताल पहुंचने तक, सतीश शाह के आखिरी पलों की दर्दभरी कहानी जान पसीज जायेगा दिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >