Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस पॉपुलर किरदार ने सीरियल को कहा अलविदा, बोले- स्क्रीन स्पेस नहीं…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. सीरियल में अरमान रूही की सगाई हो गई है और जल्द ही दोनों की शादी होने वाली है. हालांकि इसी बीच अब एक महत्वपूर्ण कैरेक्टर ने सीरियल को अलविदा कह दिया है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित स्टारर टेलीविजन शो ये रिश्ता क्या कहलाता है हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. जहां अरमान और रूही की शादी होने वाली है. वहीं अभीरा अपने एक्स हसबैंड की वेडिंग को प्लान कर रही है. हर कोई खुश है और दादीसा अपने प्लान में आगे बढ़ रही है. इसी बीच अब फैंस को एक तगड़ी झटका लगने वाला है. जी हां सीरियल को एक महत्वपूर्ण किरदार ने अलविदा कह दिया है. ऐसा इसलिए क्योंकि वह अपने स्क्रीन टाइम से खुश नहीं है.


ये रिश्ता क्या कहलाता है को इस किरदार ने कहा अलविदा
ये रिश्ता क्या कहलाता है में चारू के प्रेमी देव का किरदार निभाने वाले विनीत रैना ने शो छोड़ दिया है. विनीत ने कहा कि वह सौहार्दपूर्ण तरीके से अलग हो गए हैं और उनके और डीकेपी टीम के बीच कोई प्रोब्लम नहीं है. विनीत ने समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर शो छोड़ने के पीछे का कारण बताते हुए कहा कि जब देव का किरदार उन्हें ऑफर किया गया था, तो यह काफी दिलचस्प था और लोगों से जुड़ गया था.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: विद्दा को दादीसा के बुरे इरादों का चलेगा पता, अभीरा-अरमान को एक करने की करेगी कोशिश

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान ने कर ली रूही संग सगाई, अभीरा को धोखा देकर चारु ने शादी करने का किया फैसला

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने प्यार का किया इजहार, क्या रूही को छोड़ अरमान अपनी पत्नी से करेगा प्यार


विनीत रैना ने क्यों छोड़ा सीरियल
विनीत रैना ने कहा कि समय के साथ, देव के लिए स्क्रीन स्पेस कम हो गया. उन्होंने बताया कि उन्हें नहीं पता कि स्क्रीन पर कम समय बिताने के पीछे क्या कारण था, लेकिन निश्चित रूप से उनके मन में टीम के खिलाफ किसी भी तरह की शिकायत नहीं है, क्योंकि राजन शाही उनके लिए परिवार की तरह हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द ही किसी अन्य प्रोजेक्ट में राजन शाही और टीम के साथ काम करेंगे.


भिखारी बनी अभीरा को देख चौंक जाता है अरमान
ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज रात के एपिसोड के बारे में बात करते हुए, अरमान और रूही खाना बांटने के लिए एक कार में जाते हैं. वह गरीबों का आशीर्वाद लाने चाहते हैं. एक भिखारी आता है और अभीरा को खाने का पैकेट देता है. अभीरा फिर देखती है कि खाने के पैकेट पर अरमान और रूही का नाम लिखा हुआ है. वह अरमान को खाना बांटते हुए देखती है. अरमान भी अभीरा को नोटिस करता है और उसे ऐसी हालत में देखकर चौंक जाता है. वह अभीरा से बात करने जाता है. हालांकि, अभीरा खाने का पैकेट दूसरे भिखारी को सौंप देती है और चली जाती है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: भिखारियों के पास बैठने को मजबूर हुई अभीरा, ऐसी हालत में देखकर अरमान को लगेगा झटका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >