अब OTT पर फिल्में सिर्फ बॉक्स ऑफिस हिट के बाद ही आएंगी? Taapsee Pannu ने खोल दी पोल

Taapsee Pannu on OTT: तापसी पन्नू ने बताया कि ओटीटी प्लेटफॉर्म अब सिर्फ थिएटर हिट फिल्मों को दिखाएगा. जानें उनके इंटरव्यू और अस्सी फिल्म अपडेट.

Taapsee Pannu on OTT: तापसी पन्नू इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘अस्सी’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं. यह फिल्म 20 फरवरी को रिलीज होने वाली है और क्रिटिक्स से पहले ही पॉजिटिव रिएक्शन मिल चुका है. खासकर तापसी को उनके परफॉर्मेंस के लिए खूब सराहा जा रहा है. अब हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि आने वाले समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अब सिर्फ वही फिल्में उपलब्ध होंगी, जो थिएटर में सफल हुई हैं. यानी जो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खुद को साबित नहीं कर पातीं, वह ओटीटी तक नहीं पहुंच पाएंगी. आइए जानते हैं उन्होंने और क्या अपडेट दिए.

तापसी पन्नू ने बताया ओटीटी का नया मैंडेट

दरअसल, अस्सी के प्रमोशन के दौरान तापसी पन्नू पटना, बिहार पहुंचीं. यहां उन्होंने Prabhat Khabar के साथ बातचीत में कई अहम बातें साझा की. उन्होंने कहा, “अब ओटीटी प्लेटफॉर्म केवल वही फिल्में खरीदेंगे जो थिएटर में चल रही हैं. उनका फोकस यही है कि थिएटर की ऑडियंस ओटीटी सब्सक्रिप्शन ले और थिएटर की फिल्मों को ही देखें.”

थिएटर में फ्लॉप तो ओटीटी तक नहीं पहुंचेगी फिल्में

तापसी आगे कहती हैं, “आने वाले समय में जो फिल्में थिएटर में सफल नहीं होतीं, उनके लिए जगह नहीं होगी. इसका असर यह होगा कि हर फ्राइडे ओटीटी पर सिर्फ बड़े एक्शन और ड्रामेटिक स्टोरीज देखने को मिलेंगी. लोगों के रुचि के हिसाब से फिल्में बनाई जाएंगी और ट्रेंड के मुताबिक ही कंटेंट मिलेगा.”

यह भी पढ़ें: स्ट्रगल, प्यार और परिवार, शहनाज गिल की ‘इक्क कुड़ी’ अब OTT डेब्यू को तैयार

तापसी पन्नू: “पैसिमिस्ट नहीं बनना चाहती”

तापसी का मानना है कि वह पैसिमिस्ट (अच्छे पहलुओं के बजाय केवल बुरे पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करता है) नहीं बनना चाहती और दर्शकों को कुछ अलग देखने का मौका चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर हम सिर्फ वही फिल्में सपोर्ट करें जो ट्रेंड में हैं, तो अलग और नए कंटेंट का सफर जल्दी खत्म हो जाएगा. वह चाहती हैं कि दर्शक रोजाना सिर्फ बड़े पैमाने की फिल्मों तक ही सीमित न रहें, बल्कि अपने आस-पास की कहानी और साधारण जीवन पर भी फिल्में देखें.

यहां देखें पूरा इंटरव्यू-

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >