Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवानी को घर से निकालने के लिए विद्या करेगी ये ड्रामा, अरमान पड़ेगा धर्मसंकट में

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा अरमान, विद्या से अभीरा को माफ करने के लिए कहती है. विद्या कहती है कि वह कभी भी अभीरा को माफ नहीं कर सकती. दूसरी तरफ कावेरी, शिवानी से मिलने जाती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान, कावेरी के शब्दों को याद करता है और काफी दुखी हो जाता है. अभीरा उसे संभालती है. दोनों को चारु की फ्रिक होती है. अभीरा को अपने भाई अभीर पर गुस्सा आता है कि उसने चारु को धोखा दिया है. माधव, अरमान को फोन कर बताता है कि चारु मिल नहीं रही. अरमान, माधव से मिलने चला जाता है. दूसरी तरफ शिवानी पोद्दार हाउस पहुंचती है और उसे अपना अतीत याद आता है. कावेरी को शिवानी देखकर हैरान हो जाती है और वह उसकी नजरों से भागती है. कावेरी सोचती है कि वह उसे माधव और अरमान को उससे छीनने नहीं देगी. अभीरा, अरमान की सच्चाई जानने के लिए कावेरी का पीछा करने का फैसला करती है.

अभीरा के खिलाफ अरमान को भड़काएगी विद्या

सीरियल में दिखाया जाएगा कि अरमान, विद्या से पूछता है कि क्या वह अभीरा को माफ कर सकती है. विद्या कहती है कि वह उसे कभी माफ नहीं कर सकती. अभीरा को लगता है कि शिवानी के बारे में उसे अरमान को बता देना चाहिए. फिर उसे लगता है कि आधी सच्चाई उसे नहीं बतानी चाहिए. विद्या, अरमान को अभीरा के खिलाफ भड़काती है. विद्या कहती है कि वह हमेशा अभीरा के पीछे भागती है. हालांकि अरमान अपनी मां की बातों को इग्नोर करता है.

अरमान के सामने इमोशनल ड्रामा करेगी विद्या

अभीरा, कावेरी की कार में छिपकर अरमान की मां तक पहुंचने की कोशिश करती है. वह शिवानी और कावेरी को साथ में देखकर हैरान हो जाती है. कावेरी उससे कहती है कि उसके बारे में अरमान और माधव जान पाए, इससे पहले वह ये शहर छोड़ कर चली जाए. शिवानी ये जानकर शॉक्ड हो जाती है कि अरमान और माधव जिंदा है. वह कावेरी से कहती है कि वह उससे एक बार मिलवा दें. वहीं आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान दोनों को पोद्दार हाउस लेकर आएगा. माधव, शिवानी को गले लगाएगा. माधव सबको बताएगा कि कैसे दादीसा ने सच्चाई छिपाई और विद्या से उसकी शादी करवा दी. हालांकि विद्या अपना ड्रामा करेगी और अरमान को दोनों को घर से निकालने के लिए उकसाएगी.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवानी की सास है कावेरी, अतीत के पन्नों से हटेगा पर्दा, खुलेगा बड़ा राज

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कावेरी की काली करतूत आएगी इस शख्स के सामने, आरके के सामने खुला अरमान का असली सच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >