Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस में छाएगा मातम, दादी सा करेगी इसका अंतिम संस्कार

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि विद्या की बातों से अभीरा काफी परेशान हो जाएगी. अभीरा का मूड ठीक करने के लिए अरमान उसे रोमांटिक डिनर पर ले जाने का प्लान करेगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जा रहा है कि अरमान और अभीरा की शादी हो गई है. दोनों अब पति-पत्नी बन गए है. रूही की हर कोशिश फेल हो गई और वो उनकी शादी रोक नहीं पाई. रूही ने शादी को खराब करने के लिए हर तरीका आजमाया, लेकिन आखिरकार उसे हार मिली, शादी से पहले रूही ने अभीरा की मेडिकल रिपोर्ट बदल दी और सबके सामने ये साबित कर दिया कि वो कभी मां नहीं बन सकती. हालांकि अरमान ने सबके मना करने के बाद भी अभीरा से शादी कर ली.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या दिखाया जाएगा

सीरियल में दिखाया जाएगा कि विद्या, अरमान और अभीरा की शादी से खुश नहीं है. गृह प्रवेश के दिन विद्या उन्हें श्राप देती है और कहती है वो कभी खुश नहीं रह पाएंगे. इसके अलावा वो अरमान को पोद्दार हाउस छोड़कर जाने के लिए कहती है. अभीरा और अरमान घर छोड़कर जाने वाले होते हैं, तभी दादी सा एक अंतिम संस्कार का आयोजन करती है.

विद्या को क्यों डांटेगी दादी सा

सीरियल में दिखाया जाएगा कि दादी सा कहेगी कि अंतिम संस्कार पोद्दार परिवार का है क्योंकि विद्या ने परिवार के रिश्तों को अलग-अलग कर दिया है. दादी सा अरमान को विद्या की बातें सुनने के लिए बुरा-भला करेगी. कावेरी, विद्या पर परिवार तोड़ने का आरोप लगाती है. ये सब सुनने के बाद अरमान रूक जाएगा और पोद्दार हाउस से नहीं जाएगा.

अरमान और अभीरा की डेट को कौन करेगा खराब

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विद्या की बातों से अभीरा काफी परेशान हो जाएगी. अभीरा का मूड ठीक करने के लिए अरमान उसे रोमांटिक डिनर पर ले जाने का प्लान करता है. दोनों को साथ देखकर रूही फिर से नाराज हो जाएगी. हालांकि दोनों की डेट को रूही खराब कर देगी, जैसे ही हर बार करती है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में अभिमन्यु की मां मंजरी ने वापसी को लेकर तोड़ी चु्प्पी, कहा- मुझे अप्रोच…

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की जाल में नहीं फंसेगी अभीरा, मां नहीं बन पाने की खबर जान करेगी ये काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >