Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान और अभीरा की फिर से होगी शादी, क्या दोनों की जिंदगी से हमेशा के लिए दूर जाएगी रूही

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में बड़ा धमाका होने वाला है. अभीरा और अरमान के फैंस के लिए खुशखबरी है. आने वाले एपिसोड में दोनों एक बार फिर से शादी के बंधन में बंधते दिखेंगे.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक नया टर्न देखने के लिए तैयार हो जाए. हाल के एपिसोड में दिखाया गया कि अरमान ने रूही से शादी तोड़ दी और अभीरा से अपने प्यार का इजहार पूरे परिवार के सामने किया. अरमाम-अभीरा पास आने वाले थे, लेकिन दादी सा ने एक बड़ा बम फोड़ दिया. अभीरा अब अरमान से दूर है और उसका दिल टूट गया है. अरमान उसका भरोसा जीतना चाहता है और वो माधव को पोद्दार हाउस वापस लेकर आया. माधव अपने साथ अभीरा को भी लेकर आया.

आउटहाउस में माधव और अभीरा के साथ रह रही विद्या

ये रिश्ता क्या कहलाता के प्रीकैप में दिखाया गया कि माधव का एक मिशन के दौरान गोली लग जाती है और उसका बहुत सारा खून बह जाता है. डॉक्टर्स के मना करने के बाद भी अभीरा, माधव को खून देती है क्योंकि वो उसे अपने पिता जैसा मानती है. अभीरा का बलिदान देखकर विद्या को अपनी गलती का एहसास होता है. विद्या दादी सा से अभीरा को बहू मानने के लिए अनुरोध करती है. दादी सा नहीं मानती और विद्या, माधव और अभीरा के साथ रहने के लिए आउटहाउस चली जाती है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की वजह से एक बार फिर से अरमान-अभीरा हुए आमने-सामने, दादी सा ने चली बड़ी चाल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए अरमान बना बॉडीगार्ड, विद्या की जान बचाने के लिए इस शख्स ने भुलाई पुरानी दुश्मनी

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस आते ही अभीरा की जान खतरे में पड़ी, माधव नहीं ये खास इंसान बचाएगा उसकी जान

अभीरा-अरमान की होगी शादी

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा, अरमान को रूही का केस लड़ता देख अपसेट हो जाती है. विद्या उसे अपने प्यार के लिए लड़ने और उसे हाथ से जाने नहीं जाने के लिए कहती है. इस बीच श्रुति रावत और संदीप राजोरा ने एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है. वीडियो देख फैंस काफी खुश हो जाएंगे. दोनों ने खूबसूरत आउटफिट पहना है. ऐसा लग रहा मानो कोई शादी का सीक्वेंस शूट किया जा रहा. शायद अभीरा और अरमान की फिर से शादी हो रही है. वीडियो पर एक यूजर ने रिएक्ट करते हुए लिखा, अरमान-अभीरा की शादी है क्या. एक यूजर ने लिखा, यही दोनों अभीरा का साथ देते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >