Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: अभीरा को थप्पड़ मारने की कोशिश करेगी विद्दा, अपनी पत्नी के लिए ढाल बनेगा अरमान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है में हर दिन जबरदस्त ट्विस्ट आने वाले है, क्योंकि दादीसा अभीरा से काफी ज्यादा नाराज है, वह पोद्दार हाउस में उसकी एक भी चलने नहीं देती है. इधर विद्दा अभीरा को थप्पड़ मारने के लिए हाथ उठाती है, लेकिन तभी अरमान आकर अपनी पत्नी को बचा लेता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: समृद्धि शुक्ला, गर्विता साधवानी और रोहित पुरोहित स्टारर टेलीविजन शो ये रिश्ता क्या कहलाता है वर्तमान में अपनी दिलचस्प कहानी से लोगों का दिल जीत रहा है. दर्शकों को अभीरा, अरमान और रूही के बीच का लव ट्रायंगल काफी ज्यादा पसंद आ रहा है. आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि कैसे दादीसा अभीरा को पेन का एक बॉक्स गिफ्ट करती है और बताती है कि अब उसे तलाक के कागजात पर साइन करने से कोई नहीं रोक सकता है. वहीं अरमान एक बार फिर अपनी पत्नी के लिए ढाल बन गए हैं.


अभीरा के लिए खड़ा रहेगा अरमान
ये रिश्ता क्या कहलाता है एपिसोड की शुरुआत अरमान की ओर से अभीरा की पट्टी बांधने में मदद करने से होती है. हालांकि अरमान अभी भी अभीरा से नाराज है, लेकिन वह उसके प्रति चिंता दिखाने से खुद को रोक नहीं पाता है. अभीरा डांस करते हुए डायनिंग एरिया में एंटर करती है, जहां दादीसा, रूही, विद्या और मनीषा मौजूद हैं. वह सभी को बताती है कि उसने कॉकटेल बनाया है और सभी को परोसती है. हालांकि, दादीसा एक-एक करके सारे शीशे तोड़ देती हैं, जिससे पता चलता है कि वह उनसे कितनी नाराज हैं. फिर अभीरा किचन में प्रवेश करना चाहती है, लेकिन रूही उसे रोक देती है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: नई दुल्हन की तरह पोद्दार हाउस में होगा अभीरा का स्वागत, रूही लाएगी नई मुसीबतें

Also Read-Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस आते ही अभीरा ने दिखाया अपना असली चेहरा, दादी सा-संजय को सिखाया सबक

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: अभीरा-अरमान को अलग करने के लिए रूही से दादी सा ने मिलाया हाथ, चलेगी ये चाल

अभीरा को थप्पड़ मारने के लिए हाथ उठाती है विद्दा
अभीरा गार्डन एरिया में कचौरी बनाती है और कुछ अनाथालय के बच्चों को आमंत्रित करती है. कृष, चारू और अन्य लोग अभीरा का साथ देते हैं और यह सुनिश्चित करने में उसकी मदद करते हैं कि बच्चे अच्छा समय बिताएं. जैसे ही सभी लोग चले जाते हैं, अभीरा विद्या को अकेली खड़ी देखती है. अभीरा विद्या से कहती है कि उसे उन चीजों से आगे बढ़ने की जरूरत है, जो उसे दुख पहुंचा रही हैं. अभीरा विद्या से कहती है कि माधव वास्तव में उससे प्यार करता है. यह सिर्फ कुछ गलतफहमियों के कारण है कि उनके रिश्ते में दरार आ गई है. अभीरा की बातें सुनकर विद्या क्रोधित हो जाती है और अभीरा पर हाथ उठा देती है. हालांकि, अरमान बीच में आ जाते हैं और अपनी मां को रोकते हैं.


अरमान अभीरा को तलाक के कागज पर साइन करने के लिए कहेगा
अरमान विद्या से कहता है कि अभीरा उसके थप्पड़ के लायक भी नहीं है. वह फैमिली मामलों में हस्तक्षेप करने के लिए अभीरा पर चिल्लाता है और उसे इससे दूर रहने की सलाह देता है. अरमान अभीरा को तलाक के कागजात पर हस्ताक्षर करने और शादी खत्म करने के लिए भी कहता है. यह देखना दिलचस्प होगा कि ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या अभिमान वास्तव में अलग हो जाएगा या निर्माता कोई नया ड्रामा लाएंगे?

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: अरमान का हो जाएगा एक्सीडेंट, क्या अपने पति को बचा पाएगी अभीरा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >