Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: तीज फंक्शन पर दादीसा ने अभीरा को किया माफ, जल्द ही होगी अरमान संग शादी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है के एपिसोड्स काफी मजेदार हो गया है. जहां अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि पोद्दार परिवार तीज फंक्शन का बड़ा सेलिब्रेशन करेगा. जिसमें दादीसा अभीरा-अरमान के साथ डांस करेंगी.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है हर दिन के साथ एंटरटेनिंग होता जा रहा है. शो में इन-दिनों रूही का हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. जहां वह पहले घर छोड़कर जा रही थी. वहीं अब वो रोहित की लाइफ में वापस आ गई हैं. इधर दादीसा की वजह से अरमान और अभीरा ने अभी तक शादी नहीं की है. दरअसल जबसे दादीसा को पता चला है कि अभीरा और अरमान ने कॉन्ट्रैक्ट मैरिज की थी, तबसे सभी गुस्से में है.

रोहित की पत्नी बनकर लौटी रूही

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में, हम देखते हैं कि पूरा परिवार दादीसा की दोस्त के घर पर मंगला गौरी का जश्न मनाता है. अरमान, अभीरा, विद्या, माधव सभी दिल खोलकर नाचते हैं. रूही आती है और अभीरा के साथ थोड़ा डांस करती है. वहीं रूही जिसने पोद्दार परिवार से दूर जाने की कसम खाई थी, अब वापस आ गई है. वह अपने रिश्ते सुधारकर फिर से रोहित पोद्दार की पत्नी बनना चाहती है. वह रोहित को गले लगाते हुए कहती है कि वह अपनी शादी को दूसरा मौका देना चाहेगी.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही के झूठे प्यार का पर्दाफाश करेगी अभीरा, रोहित-अरमान होंगे शॉक्ड

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस एक गलती की वजह से अभीरा से नाता तोड़ देगा अरमान, नहीं जान पाएगा प्रेग्नेंसी के बारे में

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: खतरे में है रूही की जान, क्या रोहित अपनी पत्नी को कर देगा माफ

दादीसा ने अभीरा को बहू के रूप में किया स्वीकार

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में हम पोद्दार परिवार में तीज का जश्न देखेंगे. तीज समारोह के सेट से समृद्धि शुक्ला और रोहित पोद्दार का एक इंटरव्यू वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने कहा शादी के बाद यह उनकी पहली तीज है और विद्या दादीसा ने उनके लिए यह ग्रैंड कार्यक्रम आयोजित किया है. वीडियो में, हम श्रुति उल्फत और अनीता राज (दादीसा) को रोहित पोद्दार और समृद्धि शुक्ला के साथ मंच पर एक डांस करते हुए भी देखते हैं. खैर, इसका मतलब यह है कि दादीसा ने अभीरा को उसकी हर गलती के लिए माफ कर दिया है और उसे अरमान की बहू के रूप में स्वीकार कर लिया है? इधर रूही अरमान और अभीरा को अलग करने की कोशिश करेगी.

Entertainment Trending Videos

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित को तलाक देगी रूही, अरमान के खिलाफ ये शख्स दीदासा के मन में भरेगा नफरत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >