Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अलग होने के बाद ऐसे मिलेंगे अरमान-अभीरा, क्या माधव के साथ अभीरा लौटेगी पोद्दार हाउस

शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान, दादी सा से कहता है कि अब वो पोद्दार हाउस की जिम्मेदारी लेने जा रहा है वो अपने पिता माधव को घर लाकर ही रहेगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai upcoming twist: रोहित पुरोहित, समृद्धि शुक्ला, गर्विता साधवानी स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक नया ट्विस्ट आने वाला है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अरमान और रूही के बारे में अभीरा जान जाती है. अभीरा को ये बात बुरी लगती है कि अरमान ने उससे ये बात क्यों छिपाई. अरमान से अभीरा सारे रिश्ते तोड़ने का फैसला करती है. अपकमिंग एपिसोड में खूब सारा हंगामा होने वाला है.


दादा सी से अरमान ने किया सवाल
राजन शाही के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के नये प्रोमो में दिखाया जाएगा कि पोद्दार हाउस में इतना हंगामा होने के बाद भी दादी सा सबको सावन का त्योहार मनाने के लिए तैयार कर लेती है. घर की सारी लेडीज डांस करती है और फिर पूजा करती है. दादी सा घर की मैरिड औरतों को सिंदूर लगाती हैं. विद्या दादी सा को सिंदूर लगाने से रोकती है. दादी सा से वो अपने पति को वापस घर लाने के लिए कहती है. अरमान, दादी सा लड़ता है और कहता है कि वो उसके माता-पिता के रिश्ते को ठीक कर सकती थी, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही बनी मास्टरमाइंड, अभीरा पर लगाया अरमान को छीनने का आरोप, क्या फिर से दूर हो जाएंगे दोनों

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की पुरानी रूही ने इस शो में मारी धमाकेदार एंट्री, बोलीं- मैं विराट की एक्स वाइफ…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही से नहीं बल्कि अभीरा से शादी करना चाहता है अरमान, दादी सा ने फिर रचा बड़ा षड्यंत्र


माधव को पोद्दार हाउस वापस लाना चाहता है अरमान
अरमान, दादी सा से कहता है कि अब वो पोद्दार हाउस की जिम्मेदारी लेने जा रहा है वो अपने पिता माधव को घर लाकर ही रहेगा. अरमान, माधव और अभीरा के घर आता है. अरमान अपने पिता को वापस घर जाने के लिए कहता है. वो उससे कहता है उसने शादी के समय उसकी मां के साथ हमेशा रहने के लिए वादा किया था. वो अपने पिता को अपनी मां के साथ रहने के लिए कहता है. जब वो ये सब कहकर पीछे मुड़ता है, तो अभीरा को खड़ा देखता है. अलग होने के बाद पहली बार दोनों ऐसे मिल रहे थे. ये रिश्ता क्या कहलाता है का एपिसोड काफी जबरदस्त होने वाला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >